सादगी से होगा राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, पूर्व PM के निधन से शोक, आयोजन में कई बदलाव हुए

Share Now

Video:- रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के कार्यक्रमों में कुछ संशोधन किए गए हैं। राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सादगी से आयोजित होगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से देश में शोक का वातावरण है, जिसे ध्यान में रखते हुए आयोजन में कई बदलाव किए गए हैं। इस संबंध में स्वागत समिति के अध्यक्ष और वन मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी प्रदान की।


रायपुर(theValleygraph.com)। गुरुवार सायं देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब रायपुर में आयोजित होने वाली 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 के कार्यक्रम में भी बदलाव हुए हैं। वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की स्वागत समिति ने भी तय किया है कि प्रतियोगिता के दौरान होने वाली विशाल खेल ज्योति यात्रा, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मातृहस्त भोजन एवं प्रदर्शनी जैसे सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

इस कार्यक्रम के उद्घाटन को भी सादगीपूर्ण एवं औपचारिक तरीके से करने का निर्णय लिया गया है। समय में बदलाव करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के बाद अब दोपहर 3 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के चलते प्रतियोगिता के समापन को भी सामान्य एवं औपचारिक रखा गया है।


गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें 25 प्रान्तों के 800 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी तीरंदाजी एवं फुटबॉल के खेल में भाग लेने आये हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्था भव्य एवं अभूतपूर्व रखी गई थी, किंतु डॉ मनमोहन सिंह के दिवंगत होने की खबर मिलते ही कार्यक्रम की पूरी रचना में परिवर्तन कर अब इसे सामान्य एवं औपचारिक रखने का निर्णय लिया गया है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

योग हमारे मन और शरीर को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम उपाय है, इसे जीवन में शामिल करें : मंत्री लखन लाल देवांगन

श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के सानिध्य में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल…

5 minutes ago

TSC कैंप में KN कॉलेज की कैडेट निकिता ने किया छग को गौरवांवित, शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत

थल सैनिक कैंप में भाग लेने वाली कमला नेहरू कॉलेज की होनहार स्टूडेंट और 1…

5 hours ago

नियमित योगाभ्यास मन-शरीर एवं अध्यात्मिक शक्तियों में सामंजस्य कर हमें ऊर्जावान बनाता है: डाॅ प्रशांत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कमला नेहरु महाविद्यालय में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास…

7 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार 21 जून को श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जिला…

21 hours ago