Science & wildlife

दिन-भर जारी रही सूरज की लुकाछिपी, रात को अनेक इलाकों में दर्ज की गई हल्की बारिश, फुहारों की झड़ी से नम हुआ सुहावना मौसम

Share Now

Korba में दिन के वक्त सूरज की लुकाछिपी के बीच धूप और बदली का आलम देखने को मिला। रात आठ बजे शहर व उपनगरीय इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। इससे मौसम नम तो हुआ ही, कुछ दिनों से हवा में महसूस होती गरमाहट भी एक बार पुनः ठंडक में बदल गई।


शनिवार 28 दिसंबर को शाम 6 बजे जारी पूर्वानुमान में छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटो तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। तत्पश्चात अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5°C की गिरावट होने की संभावना है।

इसी तरह 29 दिसम्बर को प्रदेश के उत्तरी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है।

मौसम सारांश (Weather Summary) :- प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.3°C AWS बालोद में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6°C AWS बलरामपुर में दर्ज किया गया।

वर्षा के मुख्य आंकड़े (सेमी में): 28/12/2024 निरंक ।

सिनोप्टिक सिस्टम (Synoptic System): 1) उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर के

ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी ऊपर बना हुआ है। ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में बनी द्रोणिका, जिसकी धुरी समुद्र तल से 9.1 किमी ऊपर है, अब लगभग अक्षांश 17°N के उत्तर में देशांतर 72°E के साथ चल रही है।

कल के लिए पूर्वानुमान (Forecast for tomorrow): प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

कल के लिए चेतावनी (Warning for tomorrow) कोई विशेष अलर्ट नहीं है।

दृष्टिकोण/Outlook (2 दिनों के बाद):- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान (Local Forecast for Raipur City):- 29 दिसम्बर को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C और 19°C के आसपास रहने की संभावना है।


शनिवार को ही शाम  साढ़े छह बजे की जानकारी के अनुसार रात 9 से 11 बजे तक दुर्ग, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायपुर, राजनांदगांव में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।इसके अलावा बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सूरजपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

योग हमारे विचारों, शरीर व मन की सेहत में निखार लाकर निरोगी काया प्राप्त करने में मदद करता है: SK साहू

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

4 hours ago

योग हमारे मन व शरीर को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम उपाय है, इसे जीवन में शामिल करें : मंत्री लखनलाल देवांगन

श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के सानिध्य में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल…

4 hours ago

TSC कैंप में KN कॉलेज की कैडेट निकिता ने किया छग को गौरवांवित, शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत

थल सैनिक कैंप में भाग लेने वाली कमला नेहरू कॉलेज की होनहार स्टूडेंट और 1…

9 hours ago

नियमित योगाभ्यास मन-शरीर एवं अध्यात्मिक शक्तियों में सामंजस्य कर हमें ऊर्जावान बनाता है: डाॅ प्रशांत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कमला नेहरु महाविद्यालय में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास…

11 hours ago