भजन की सुमधुर प्रस्तुति से संदीप ने जीता कोलकाता का दिल, भारत संस्कृति उत्सव में अव्वल, अब परदेस में दिखाएंगे अपनी आवाज का जादू

Share Now

कोलकाता के राष्ट्रीय भारत संस्कृति उत्सव 2024 में जिले का मान बढ़ते हुए संदीप शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें अब वर्ष 2025 में विदेश में होने वाले प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संदीप ने भारत संस्कृति उत्सव के भारत संस्कृति यात्रा की सीनियर केटेगरी से भजन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर का निर्णायकों का दिल जीत लिया। उन्हें प्रख्यात लेखिका श्रीमती देवजनी बासु कुमार ने प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


कोरबा(theValleygraph.com)। भारत संस्कृति उत्सव 2024 का 17वां ऑल इंडिया क्लासिकल नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता कोलकाता के ब्लाइंड स्कूल ग्राउंड बेहला मे आयोजित किया गया था। इस स्पर्धा में 22 राज्य के 7000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी आईएसओ 9001:2015 सर्टिफाइड ग्लोबल कम्पटीशन एंड फेस्टिवल ऑफ़ इंडियन आर्ट एंड कल्चर के द्वारा 16 साल से यह आयोजन किया जा रहा हैँ। इस सोसाइटी मे पदम विभूषण पंडित हरिराम चौरसिया, पदम विभूषण सितारा देवी, पदम विभूषण विश्व मोहन भट्ट, पदम विभूषण अनूप जलोटा, पदम श्री नलिनी अस्थाना, विदुषी हायमंती शुक्ला, तबला वादक (स्व.) उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, गज़ल गायक पंकज उधास एक्सक्यूटिव कमेटी के सदस्य हैँ ।
17 वें राष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत के इस प्रतियोगिता मे भजन चित्रगंधा सोलो केटेगरी मे संदीप शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे समापन समारोह मे विशिष्ठ अतिथि प्रख्यात लेखिका श्रीमती देवजनी बासु कुमार ने प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कोलकाता में 25 से 30 दिसंबर 2024 तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें सुबह नृत्य, गीत, कत्थक, गज़ल, भजन, क्लासिकल संगीत जैसे कई प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। शाम को ग्रेमी अवार्ड से सम्मानित एवं पद्मविभूषण अवार्ड से सम्मानित कलाकारों की प्रस्तुति होती थी।
संदीप शर्मा ने कोलकाता में भारत संस्कृति उत्सव के भारत संस्कृति यात्रा द्वारा सीनियर केटेगरी मे भजन प्रतियोगिता मे बेहतरीन भजन की प्रस्तुति देकर का जजों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का आयोजन 25 से 30 दिसम्बर तक किया गया। जिसमें कोरबा के संदीप शर्मा ने अपने गुरु कुणाल दास गुप्ता एवं पंडित प्रसन्नजीत पोद्दार के कुशल मार्गदर्शन में भजन गाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर कोरबा का गौरव बढ़ाया है। इसके पूर्व भी संदीप शर्मा ने अनेकों पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैँ।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

School Education में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश में एक बैंचमार्क स्थापित किया है : HOP राजीव खन्ना

देखिए Video: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के तत्वावधान में प्राचार्यों के तीन दिवसीय सम्मेलन…

11 hours ago

मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में आयोजित होगा अभाविप छग प्रांत का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग

अंबिकापुर/कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं विकास हेतु अभ्यास वर्ग की…

19 hours ago

हम सबके भीतर एक खिलाड़ी होता है, जरूरत है तो खेल की भावना को जगाए रखने की : महापौर संजू देवी राजपूत

पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…

2 days ago

Interview : कृषि कॉलेज कोरबा में वैकेंसी, बनना हो टीचर तो यहां जानिए, कैसे करें आवेदन और क्या हैं योग्यताएं

कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…

2 days ago

वर्षों से अपडेट नहीं है सर्विस बुक, इसलिए जारी हुई त्रुटिपूर्ण अतिशेष शिक्षकों की सूची : विपिन यादव

शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…

3 days ago

पुरानी बस्ती कोरबा में रक्तदान शिविर 14 जून को, सभापति नूतन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सुबह 9 बजे शुभारंभ

कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के…

3 days ago