छत्तीसगढ़

ठंडी हवाओं के बीच नए साल के दूसरे दिन प्रदेश के इस जिले में महसूस की गई सबसे ज्यादा गर्मी

Share Now

मौसम विभाग द्वारा दो जनवरी की शाम जारी की गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। कुछ स्थानों पर 1-2°C की मामूली वृद्धि होने की सम्भावना है।


रायपुर(theValleygraph.com)। मौसम सारांश (Weather Summary) पर गौर करें तो दो जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। नए साल के दूसरे ही दिन प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4°C KVK बीजापुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.2°C AWS बलरामपुर में दर्ज किया गया। वर्षा के मुख्य आंकड़े (सेमी में):- 2 जनवरी 2025 को निरंक रहे।


सिनोप्टिक सिस्टम (Synoptic System): पश्चिमी विक्षोभ के रूप में चक्रवाती परिसंचरण ईरान के मध्य भागों पर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, तथा ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर है, जो अक्षांश 25°N के उत्तर में देशांतर 54°E के साथ चल रही है।

कल के लिए पूर्वानुमान (Forecast for tomorrow): प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज यानी शुक्रवार 3 जनवरी के लिए कोई चेतावनी भी निरंक है।दृष्टिकोण/Outlook (2 दिनों के बाद):- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान (Local Forecast for Raipur City):- 3 जनवरी को आकाश मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C और 12°C के आसपास रहने की संभावना है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

CGPSC: कलेक्टर ने स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यों को भेजा Question, पूछा- आपकी संस्था में कितने कम्प्यूटर हैं, बिना देर जवाब पेश करें

कोरबा जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षाओं के…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की “मोर दुआर-साय सरकार” महाभियान के तहत आवास अभियान की शुरुआत

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना. ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी "मोर दुआर-साय…

3 hours ago

कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने PM मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य कृषक को प्रदान किया पिकअप वाहन

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों आज…

3 hours ago

College Alert : PG सम सेमेस्टर व UG 2nd सेमेस्टर के ऑनलाइन Exam फॉर्म भरने AU का पोर्टल खुला, 15 से 25 अप्रैल तक मौका

शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के नियमित, स्वाध्यायी परीक्षार्थी, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा…

7 hours ago

क्रिकेट महाकुम्भ : पहले मैच में RCC-11 ने मारी बाजी, बरपाली चैंपियंस के नाम रहा 5वें दिन का दूसरा मुकाबला

कोरबा: रोशनी से जगमगाया मैदान, क्रिकेट के सितारों ने बिखेरा जलवा – डॉ. बंशी लाल…

11 hours ago

NKH ने दिलाई मेट्रोसिटी की दौड़ से राहत, गोल्डन ऑवर में हृदयरोगियों को त्वरित उपचार से मिल रहा नया जीवन

कोरबा। एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने 23 मई 2023 को कैथलैब प्रारम्भ किया, उसने जिले…

12 hours ago