छत्तीसगढ़

सदस्यों ने जताया विश्वास, किशोर शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के साथ उनकी कार्यकारिणी पुनः 2 वर्षों के लिए निर्वाचित

Share Now

कमला नेहरु महाविद्यालय समिति की द्विवर्षीय कार्यकारिणी के चयन के लिए शनिवार को चुनाव की प्रक्रिया विधि-पूर्वक संपन्न हुई। बतौर अध्यक्ष बीते दो वर्षों के कार्यकाल में मिले दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर किशोर शर्मा समिति के विश्वास पर खरा उतरे। इस चुनाव में समिति ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए पुनः कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष पद की कमान सौंपने के साथ मौजूदा प्रबंधकारिणी को अगले दो वर्ष जारी रखने का निर्णय लिया है।


कोरबा(thevalleygraph.com)। शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई चुनाव प्रक्रिया में समिति के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए सदस्य अरविंद साहू ने कहा कि मौजूदा कार्यकारिणी को जारी रखा जाए। समिति के सदस्य अशोक शर्मा एवं विभेंद्र बहादुर सिंह समेत सभी ने करतल ध्वनि के साथ समिति के समस्त सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी सहमति दी। इसके साथ ही समिति ने अध्यक्ष किशोर शर्मा को प्रबंधकारिणी के सदस्यों को मनोनीत करने अधिकृत किया।

अध्यक्ष श्री शर्मा समेत वर्तमान कार्यकारिणी को अगले दो वर्षों के लिए पुनः व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। सचिव के पद पर सुरेंद्र लाम्बा, उपाध्यक्ष डाॅ आरसी पांडेय एवं सहसचिव के पद पर उमेश लाम्बा बने रहेंगे।

सभी ने अध्यक्ष किशोर शर्मा समेत द्विवर्षीय कार्यकारिणी के लिए चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर समिति के सदस्यों में प्रमुख रुप से डाॅ आरएन पांडेय, अशोक शर्मा, लोकेश्वर सिंह तोमर, डॉ जेपी चंद्रा, रामकुमार साहू, अरविंद साहू, घनश्याम बोंदिया व मनीष शर्मा के अलावा महाविद्यालय समिति के नवीन सदस्य के रुप में रामशंकर प्रताप सिंह उपस्थित रहे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

4 अगस्त को SECL सेंट्रल वर्कशॉप स्टेडियम में होंगे जिला क्रिकेट संघ के अंडर 14 & अंडर 16 के सिलेक्शन ट्रायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने सत्र वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न आयु वर्गों के…

9 hours ago

इस बुधवार जिपं की सामान्य सभा में पेश होगा समाज कल्याण विभाग के 3 वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा

जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन बुधवार 30 जुलाई को दोपहर…

10 hours ago

युक्तियुक्तकरण पर संभाग स्तरीय सुनवाई में लग रहा वक्त, प्रभावित शिक्षकों को मिले मूल संस्था में कार्य करने की अनुमति : विपिन यादव

कोरबा। सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव ने युक्तियुक्तकरण जिला समिति के अध्यक्ष…

10 hours ago

ग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

सीआईआई द्वारा आयोजित ग्रीन स्टील व माइनिंग समिट में देशभर से आए उद्योगपतियों से संवाद…

2 days ago