Home छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण सम्मान समारोह...

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण सम्मान समारोह के लिए अशोक मोदी दिल्ली रवाना

169
0

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण समारोह रविवार 5 जनवरी को दिल्ली में आयोजित है। इस कार्यक्रम के लिए कोरबा से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारिणी सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी आज दिल्ली रवाना हो गये हैं।


कोरबा(theValleygraph.com)। अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण समारोह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला के मुख्य आतिथ्य में एवं महामण्डलेश्वर परमपूज्य गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के परम सानिध्य में सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, सांसद दामोदर अग्रवाल, सांसद अतुल गर्ग, सांसद एन.डी. गुप्ता, सांसद प्रवीण खण्डेलवाल, सांसद नरेश बंसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

छ.ग. के बिलायपुर से राजेन्द्र अग्रवाल, दुर्ग से आशीष सक्सेरिया, जयदेव सिंघल, रायपुर से सियाराम अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल एवं कोरबा से शोभा केडिया भी इस कायषर््क्रम में सम्मिलित होने हेतु दिल्ली रवाना हो रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here