Home छत्तीसगढ़ असहाय परिवारों के लिए ठंड से राहत की जुगत, छुरी क्षेत्र में...

असहाय परिवारों के लिए ठंड से राहत की जुगत, छुरी क्षेत्र में 100 कम्बल का वितरण

103
0

कोरबा। श्री सप्तदेव मंदिर के मार्फत निर्धन परिवारों एवं असहायों को इस वर्ष भीषण ठण्ड से राहत दिलाने के लिए 2 जनवरी को छुरी क्षेत्र में लगभग 100 कम्बल का वितरण कोरबा के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मोदी एवं चैतन्य मोदी के द्वारा किया गया। इस हेतु छुरी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के सुपुत्र पीयूष पंजवानी अपने अन्य सहयोगियो के साथ अशोक मोदी से संपर्क करके कम्बल एकत्रित कर छुरी क्षेत्र में इसका वितरण किया। छुरी क्षेत्र में इस कार्य की लोगो ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here