कोरबा

राष्ट्र सेवा में समर्पित रहना भाजपा का उद्देश्य है, इसके लिए संगठन के हर सदस्य को निष्ठा से अपने दायित्व निभाने होंगे : अध्यक्ष मनोज शर्मा

Share Now

नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में कोरबा भाजपा कार्यालय में एक विशेष कार्यकाजी बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक सदस्य का आशीर्वाद और समर्थन मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्र सेवा को समर्पित रहना भाजपा का उद्देश्य है, इसके लिए संगठन के हर सदस्य को निष्ठा से अपने दायित्व निभाने होंगे।


कोरबा(theValleygraph.com)। भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यकाजी बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अनुभवों का आदान-प्रदान और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिचय का अवसर प्रदान करना था।

मनोज शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम संगठनात्मक समन्वय और अनुशासन को प्रोत्साहित करने के लिए रखा गया है। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव को पार्टी के विकास के लिए अमूल्य बताया। शर्मा ने कहा कि संगठन को चलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य और परस्पर सहयोग आवश्यक है।

डॉ. राजीव सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए और नए नेतृत्व को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सदैव समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहना है, और इसके लिए संगठन के हर सदस्य को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए।


अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से पूरा करें कार्यकर्ता 

मनोज शर्मा ने यह भी कहा कि पार्टी के प्रत्येक सदस्य का आशीर्वाद और समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने संगठन में वरिष्ठ, ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की और वादा किया कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। इस बैठक ने संगठन की एकजुटता और सामूहिकता को मजबूती देने का संदेश दिया और सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व गृह मंत्री ननकी राम, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व विधायक राम दयाल उइके, जिला उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, आलोक सिंह, आकाश सक्सेना, संजय भावनानी, मोर्चा अध्यक्ष वैशाली रत्नपाखी, पंकज सोनी, चूलेश्वर राठौर, अनिरुद्ध चन्द्र, सतीश झा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, मनोज मिश्रा, नरेंद्र देवांगन, पवन सिन्हा, उदय शर्मा उपस्थित थे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

NKH बालाजी ब्लड सेंटर में हुए विशाल रक्तदान शिविर में जरूरतमंदों के लिए रुधिर अर्पित करने युवाओं में दिखा उत्साह

कोरबा। एनकेएच बालाजी ब्लड बैंक एवं लायंस क्लब बालको के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को…

3 hours ago

छग बिजली कंपनी के पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, 1250 करोड़ के पेंशनर्स ग्रांट को बढ़ाकर किया 1470 करोड़

छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कम्पनियों के पेंशनर्स के लिए अच्छी और महत्वपूर्ण खबर आ रही…

3 hours ago

कोरबा और छग को ऊर्जावान रखने अपने सेवाकाल में अर्पित आप सभी का योगदान अमूल्य है : मंत्री लखन

कोरबा पूर्व कॉलोनी स्थित जूनियर क्लब में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के 24वें…

4 hours ago

पावरसिटी कोरबा के प्रतिभावान युवा नील जोसेफ को USA में प्रदान किया गया ‘Mr. Chhattisgarh NRI 2025 का खिताब

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्वदेश की ऊर्जा बन रहे कोरबा के होनहार युवा नील…

13 hours ago

कॉलेज स्टूडेंट ध्यान दें, शिक्षा सत्र 2025-26 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सूचना जारी, देखें पात्रता की शर्तें

रायपुर/कोरबा। वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाईन…

15 hours ago