जनता से मिले सुझाव की समीक्षा के आधार पर ही तैयार हाेगा सर्वश्रेष्ठ घाेषणा पत्र: विजय बघेल

Share Now

प्रेस वार्ता: भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक, दुर्ग सांसद एवं 2023 विधानसभा चुनाव के लिए पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दी जानकारी, कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय।

कोरबा(theValleygraph.com)। भारतीय जनता पार्टी 2023 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से घोषणा पत्र समिति के संयोजक दुर्ग सांसद एवं 2023 विधानसभा चुनाव के लिए पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल रविवार को कोरबा प्रवास पर पहुँचे। उन्होंने टीपीनगर स्थित भाजपा कार्यालय दीनदयाल कुंज में प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में सांसद विजय बघेल ने कहा है कि प्रदेशभर में घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। अब तक लगभग सवा लाख सुझाव पार्टी को प्राप्त हुए हैं। इसी सिलसिले में कोरबा जिले के विधानसभा में भी सुझाव संकलन के लिए अभियान की शुरुआत करने पहुंचे हैं।

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि घोषणा पत्र सुझाव संग्रह अभियान को प्रदेश के मतदाता भाई-बहनों ने आशातीत सहयोग प्रदान किया है। आज जनता भाजपा से बड़ी उम्मीद लगा रखी है। इस मौके पर भाजपा के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव सिंह, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज सुबह से ही कोरबा में मॉर्निंग वॉक करने वाले, योगा करने वाले, पान ठेला, चाय दुकान, नाई दुकान, सफाईकर्मी मितानिनों, महिला वर्ग और अलग अलग वर्गों से उनके सुझाव मांगे है कि सरकार से उन्हें क्या अपेक्षाएं हैं।

मीडिया के सवालों का जवाब देते सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस की वर्तमान सरकार के विषय में कहा कि जो सरकार है उसका कड़वा अनुभव लोगों के मन में है। इस सरकार ने लोगों को छला है उसका लोगों के मन में गुबार है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

शहर के नामचीन कारोबारी पर अपने ही भाई ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप, 8 साल पुराने मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त

कोरबा(theValleygraph.com)। लगभग 8 साल पूर्व शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी पर उनके ही भाई ने…

2 days ago

शिक्षकों से मिला ज्ञान का वरदान ही है जो देश के अच्छे कल के लिए योग्य नागरिकों का निर्माण सुनिश्चित होता है: आकाश शर्मा

देखिए वीडियो ... कमला नेहरु महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित भारतीय स्टेट बैंक ने…

3 days ago

अपनी शक्ति और क्षमताएं पहचानें और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने आगे आएं युवा: अपर आयुक्त विनय मिश्रा

देखिए वीडियो ...कमला नेहरु महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, आगामी नगरीय निकाय चुनावों में…

3 days ago

एनीकट पचरा में लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कोरबा। जिले की पुलिस ने एसपी सिद्धार्थ तिवारी (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

3 days ago