छत्तीसगढ़

BJP कोर कमेटी की बैठक पिछले ढाई घंटे से जारी, टिकट के प्रयास में कौन होगा पास और किसकी टूटेगी आस, गुरू….

Share Now

कोरबा नगर निगम व तीन नगर पालिकाओं में दावेदारी पेश कर चुके भाजपाइयों की किस्मत का फैसला गुरुवार को होने की उम्मीद है। अब तक प्राप्त आवेदनों पर बुधवार की शाम साढ़े चार बजे से जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार तय प्रक्रिया की अगली कड़ी में रिपोर्ट आज बिलासपुर भेज दी जाएगी, जिसके बाद गुरुवार को फाइनल लिस्ट जारी होने के साथ चुनाव मैदान में भाजपा के घोषित उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट हो जाएंगे। फिलहाल इस रात टिकट की आस लगाए फैसले का इंतजार कर रहे दावेदारों के लिए बेसब्र होने के अलावा कोई चारा नहीं है। अगले चौबीस घंटों के भीतर यह तय हो जाएगा कि किस किस को उम्मीदवारी का मौका मिल रहा है और किसके लिए अभी इंतजार लंबा होने वाला है।


कोरबा(theValleygraph.com)। कोर कमेटी की इस बैठक में प्रदेश के उद्योग मंत्री एवं कोरबा नगर पालिक निगम के लिए प्रभारी मंत्री नियुक्त किए गए लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा समेत कमेटी में शामिल जिले के वरिष्ठ भाजपाई मंत्रणा में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने सभी नगर पालिक निगम के चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्रियों को दायित्व दिए गए हैं। कोरबा नगर पालिक निगम के लिए नगर विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को प्रभारी मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह संगठन प्रभारी के तौर रजनीश सिंह, संयोजक की जिम्मेदारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, सहसंयोजक का दायित्व पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह को दिया गया है।

कोर कमेटी की इस महत्वपूर्ण बैठक में लखन साहू, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, ननकीराम कंवर, डॉ राजीव सिंह, हर्षिता पांडेय, पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, अशोक चावलानी, महापौर जोगेश लाम्बा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल मोदी, दिनेश सिंह, संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, ज्योतिनंद दुबे, रामदयाल उइके, टिकेश्वर राठिया मौजूद हैं।



Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

School Education में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश में एक बैंचमार्क स्थापित किया है : HOP राजीव खन्ना

देखिए Video: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के तत्वावधान में प्राचार्यों के तीन दिवसीय सम्मेलन…

4 hours ago

मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में आयोजित होगा अभाविप छग प्रांत का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग

अंबिकापुर/कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं विकास हेतु अभ्यास वर्ग की…

12 hours ago

हम सबके भीतर एक खिलाड़ी होता है, जरूरत है तो खेल की भावना को जगाए रखने की : महापौर संजू देवी राजपूत

पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…

1 day ago

Interview : कृषि कॉलेज कोरबा में वैकेंसी, बनना हो टीचर तो यहां जानिए, कैसे करें आवेदन और क्या हैं योग्यताएं

कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…

1 day ago

वर्षों से अपडेट नहीं है सर्विस बुक, इसलिए जारी हुई त्रुटिपूर्ण अतिशेष शिक्षकों की सूची : विपिन यादव

शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…

3 days ago

पुरानी बस्ती कोरबा में रक्तदान शिविर 14 जून को, सभापति नूतन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सुबह 9 बजे शुभारंभ

कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के…

3 days ago