ऋषि मुनियों की और वैदिक नगरी उत्तरकाशी में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग डर से घरों के बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके से धरती हिल गई। भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार की सुबह से भूकंप के अब तक तीन झटके महसूस किए गए हैं। सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। भूकंप के झटके सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर महसूस किया गया। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 3.5 और केंद्र उत्तरकाशी में होने की रिपोर्ट आई है। भूकंप के झटके काफी कमजोर थे, लेकिन लोगों को धरती हिलती महससू हुई। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। साथ ही, भूकंप से हुए नुकसान की भी पड़ताल की जा रही है।
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 8 बजकर 19 मिनट 28 सेकेंड पर उत्तरकाशी में तीसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले सुबह 7:41 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। इसके बाद एक और झटका लोगों ने महसूस किया। लगातार झटकों से लोगों में खौफ बढ़ गया। लोग घरों से बाहर निक आए।
रोज के तय समय पर नगर निगम का नल खुला। पीने का पानी भरने एक…
कोरबा। नईदुनिया कोरबा के ब्यूरो प्रमुख, कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र गुप्ता…
NTPC कोरबा आवासीय परिसर स्थित विभागीय चिकित्सालय में विश्व कैंसर दिवस पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व…
भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सोमवार को महाराणा प्रताप नगर और…
महिला शक्ति भाजपा की रीति नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां हर कदम पर नारी…
BJP उम्मीदवार संजू देवी के लिए जनसमर्थन की जुगत जुटाने बुधवार को घंटाघर मैदान में…