छत्तीसगढ़

हमारा एक-एक वोट अमूल्य है, जो मजबूत लोकतंत्र और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है : डाॅ प्रशांत

Share Now

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कमला नेहरु महाविद्यालय में ली गई मतदान करने की शपथ


कोरबा(thevalleygraph.com)। कमला नेहरु महाविद्यालय में शनिवार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने सहायक प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डाॅ बोपापुरकर ने मतदान की अनिवार्यता एवं आवश्यकता के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुए छात्र-छात्राओं को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्रिक देश है। आपका एक-एक वोट अमूल्य है, जो एक मजबूत लोकतंत्र और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है।

इसलिए प्रत्येक नागरिक के मत का योगदान देश की दशा-दिशा को तय करने अहम भूमिका निभाता है। एक तरफ मतदान एक अधिकार है तो जागरूक नागरिक के लिए यह एक कर्तव्य भी है। अपने मत का उपयोग हमें बिना किसी लालच, स्वार्थ, लाभ या दबाव में आए पूर्ण जवाबदारी से और निष्पक्ष होकर करना चाहिए। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें देश के संविधान से मतदान का अधिकार प्राप्त है। हम इसलिए भी सौभाग्यशाली हैं, कि हम देश को मतदान के माध्यम से एक अच्छे, सच्चे, कुशल और सही शासक की प्राप्ति सुनिश्चित करने अपना योगदान दे सकते हैं। सभी अपने इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। ऐसे जनप्रतिनिधि को चुने, जो हमारे शहर, राज्य, देश और समाज ही नहीं, प्रत्येक नागरिक के हित में कार्य करना अपना कर्तव्य समझे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

करीब साढ़े 6 घंटे लेट आई लिंक एक्सप्रेस, क्योंकि ट्रैक पर अचानक आ गिरा था पत्थर, पायलट ने आपात ब्रेक लगाकर टाला बड़ा हादसा

शुक्रवार को विशाखापत्तनम से कोरबा लौट रही लिंक एक्सप्रेस करीब साढ़े 6 घंटे लेट से…

1 hour ago

3 माह के भीतर अपने घर में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाएं बिजलीकर्मी, नहीं तो बिजली बिल में विशेष रियायत रद्द

परंपरागत बिजली की बचत, सूर्य की मुक्त व नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा एवं…

2 hours ago

रक्षाबंधन पर ‘बहिनी मन संग राखी के तिहार’ का आयोजन, मंत्री लखन ने कोरबा की बहनों को भेजा आमंत्रण

कोरबा नगर विधायक और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी रक्षाबंधन की…

3 hours ago

ओंकारेश्वर की बेटी आद्रिका सिंह ने बढ़ाया मान, इनलाइन स्केटिंग में जिला चैंपियन बन राज्य स्तर के लिए चयनित

ओंकारेश्वर नगर के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब यहाँ की होनहार बालिका आद्रिका…

12 hours ago