छत्तीसगढ़

BJP की सुपर-67 :- मैदान में उतरी कद्दावरों की फौज के आगे उड़ती दिख रही कांग्रेसी रणनीतिकारों की नींद

Share Now

शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा नगर निगम समेत जिले सभी नगरीय निकायों के लिए पार्षद व अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए। कांग्रेस से पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर भाजपा ने मैदान में पहला कदम रखने के साथ उम्दा रणनीतिक दांव खेल दिया है। युद्ध का शंखनाद करने के साथ ही BJP की सुपर-67 में शामिल कद्दावरों की फौज देख कांग्रेसी रणनीतिकारों की नींद भी उड़ा दी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि रविवार को आने वाली मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी की लिस्ट में क्या सरप्राईज पेश होता है।


कोरबा। जहां तक बीजेपी के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट की बात है, तो उसमें भगवा पार्टी के लिए विजयध्वज फहराने वालों की भरमार देखी जा सकती है। इनमें वार्ड 31 डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर से पार्षद चुनाव लड़ रहे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी जैसे माहिर रणनीतिकार शामिल हैं तो वार्ड 43 कैलाश नगर की कमान उठा रहे नगर निगम के मौजूदा नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और कोहड़िया पार्षद नरेंद्र देवांगन जैसे लोकप्रिय चेहरे वार्ड 18 से पार्टी की ताकत बनकर उतर चुके हैं। इनके अलावा वार्ड 25 शिवाजी नगर से संतोष राय, वार्ड 26 रविशंकर शुक्ल नगर से अजय विश्वकर्मा, वार्ड 17 से लक्ष्मण श्रीवास, वार्ड 20 से चंद्रलोक सिंह और वार्ड 27 से महाराणा प्रताप नगर के पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव की धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा वैष्णव और वार्ड 30 एसईसीएल कॉलोनी क्रमांक 2 से सुशील गर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती धनकुमारी गर्ग जैसे अनेक चर्चित नाम शामिल हैं, जिनकी धमक से प्रतिस्पर्धियों के हौसले मैदान में आने के पहले ही पस्त होते महसूस किए जा सकते हैं।


कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, प्रदेश मंत्री विकास महतो सरीखे दिग्गजों के दांव के आगे डगमगाए प्रतिस्पर्धियों के पांव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव न नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव में उम्दा प्रदर्शन के लिए पार्टी एकजुट और उत्साहित है। कोरबा जिले की बात करें तो भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की इस लिस्ट को कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो और जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा सरीखे दिग्गजों की अगुआई में तैयार एक कारगर रणनीतिक दांव माना जा रहा है। इस दांव के आगे मैदान में आने से पहले ही प्रतिस्पर्धियों के पांव डगमगाते महसूस किए जा सकते हैं।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

Cricket महाकुम्भ के पहले ही मुकाबले में Krishu Warrior ने I Boys Korba को 26 रन से शिकस्त देकर किया टूर्नामेंट का विजयी आगाज

पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,…

5 hours ago

शोक संदेश: स्व.श्री हरिशंकर राठौर जी …20 अप्रैल को मां संतोषी निवास में होगा दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम

कोरबा। एच एस कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स के संस्थापक एवम सिविल कॉन्ट्रैक्टर गौरव राठौर के पिता…

24 hours ago

दर्री के चार वार्डों को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कल प्रदान करेंगे 99 लाख के विकास कार्यों की सौगात

कोरबा। कोरबा नगर निगम के दर्री जोन के चार वार्डों में वाणिज्य उद्योग और श्रम…

1 day ago

सफ़ाई का तेल लेने पिस्टल लेकर निकले थे, अचानक चल गई गोली, पेट में जा घुसी, मेडिकल कॉलेज रेफर

एक हार्डवेयर व्यापारी की पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जिससे पास खड़े ऑटो पार्ट्स…

1 day ago

कोरबा में भाजयुमो का ओजस्वी प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तर घेरा, राहुल गांधी का पुतला फूंक कर जताया विरोध

कोरबा। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस…

1 day ago