श्री राम दरबार में भी महानगरों की तर्ज पर होगी दही-हांडी प्रतियोगिता, माखन चुराने आएगी युवाओं की टोली

Share Now

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की विशेष पहल, श्रीराम दरबार में भी आयोजित की जाएगी मटकी फोड़ स्पर्धा।

कोरबा(theValleygraph)। महाराष्ट्र जैसे महानगरों में जन्माष्टमी पर दहीहांडी फोड़ने की प्रतियोगिताएं होती रही है। अब कोरबा के राम दरबार में युवाओं के लिए दहीहंडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सफल हुए तो युवाओं की टोली 51000 रुपये तक का नगद पुरस्कार जीत सकते हैं। कुछ समय पहले ही कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल द्वारा जिले के डीडीएम रोड में जिले के राम भक्तों के लिए भव्य राम दरबार का निर्माण कराया था। अब यह जिलेवासियों के लिए राम की भक्ति का केंद्र बिन्दु है।
मंदिर का संचालन अब राम दरबार ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। अब कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राम दरबार परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को खास अवसर भी मिलेगा।
आने वाले 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन डीएम रोड स्थित श्री राम दरबार में शाम को 5 से दहीहंडी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। राम दरबार सेवा समिति के साथ ही राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। दहीहांडी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए युवाओं की टोली को रोटरी क्लब ऑफ कोरबा से पंजीयन करना होगा। प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले युवाओं की टोली को 51000 रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले युवाओं को 31000 और 11000 रुपए के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

यह पहला अवसर होगा जब कोरबा जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर इस तरह की किसी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। महानगरों में इन्हें गोविंदा की टोली कहा जाता है। अब ऐसे गोविंदा की टोली कोरबा में भी लोगों को दिखेगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस वर्ष डीएम रोड स्थित श्री राम दरबार में सबसे बड़ा आयोजन रखा गया है। जहां बड़े तादाद में जिलेवासियों को आमंत्रित किया गया है। राम भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बने श्री राम दरबार में इस कृष्ण जन्माष्टमी पर गोविंदा टोलियों के लिए एक यादगार आयोजन रखा जा रहा है। जिसे देखने के लिए शहर के लोगों में भी उत्सुकता है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

वर्षों बाद कमला नेहरू कालेज पहुंची वरिष्ठ छात्राओं ने ताजा की पुराने दिनों की सुनहरी यादें, हर्षित हुए प्राध्यापक

कोरबा। कमला नेहरु महाविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली कुछ भूतपूर्व छात्राओं ने बीते…

4 hours ago

प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी की उपस्थिति में बीएन यादव को सौंपी गई सदभाव पत्रकार संघ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी

सदभाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई थी। बैठक में मौजूद रहे…

2 days ago

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा, घटना के बाद भी आस पास ही मंडरा रहा दंतैल, क्षेत्र में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कोरबी-चोटिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही…

3 days ago

केंद्रीय विद्यालय नं. 2 NTPC की स्टूडेंट फाल्गुनी ने पत्र लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता उपविजेता का खिताब

यूनिवर्सल पोस्ट यूनियन पत्र लेखन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी की…

3 days ago

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री निवास…

4 days ago

किताबें आज भी हमारे सबसे सच्चे-अच्छे और विश्वसनीय मित्र हैं, MLib के स्टूडेंट्स होने के नाते लोगों से उनकी मित्रता बढ़ाएं: डाॅ शालिनी शुक्ला

कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय पर व्याख्यान…

4 days ago