Home छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को संचालक और प्रदेश मंत्री विकास महतो को...

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को संचालक और प्रदेश मंत्री विकास महतो को सह संचालक का दायित्व

127
0

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव निर्देश पर कोरबा नगर निगम चुनाव के लिए संचालक, सह संचालक समन्वयक की नियुक्ति की गई है। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को संचालक और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो सह संचालक का दायित्व सौंपा गया है। समन्वयक की जिम्मेदारी पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर और पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा निभाएंगे।


कोरबा (theValleygraph.com)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए नगर पालिक निगम अनुसार चुनाव संचालक, सह संचालक एवं समन्वयों की नियुक्ति की है। सभी 10 निगम में भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है। कोरबा निगम चुनाव का चुनाव संचालक कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और सह संचालक की जिम्मेदारी भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो को दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here