मैदान ए चुनावी जंग : दिलचस्प होता दिख रहा पुरानी बस्ती की बादशाहत हासिल करने का ये नया मुकाबला

Share Now

भाजपा से वार्ड 6 पुरानी बस्ती के पार्षद प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी विमल कुमार थवाईत के खिलाफ शिकायत करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन लिखा है। उनका कहना है कि विमल कुमार थवाईत ने झूठा शपथ पत्र पेश किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और पुत्र की जानकारी छुपाई है। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्वाचक नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन किया है। नूतन सिंह ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।


कोरबा(theValleygraph.com)। नगर पालिक निगम कोरबा के चुनाव में प्रत्याशियों के बीच जोर आजमाइश का दौर शुरू हो गया है। चुनावी दांव पेंच के खेल में नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड 6 पुरानी बस्ती का मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी विमल कुमार थवाईत के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर ने निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत की है।

शिकायत में नूतनसिंह ठाकुर ने रिटर्निंग ऑफिसर को अवगत कराया है कि विमल कुमार थवाईत ने अपने नामांकन पत्र में झूठा शपथपत्र पेश किया है। नामांकन पत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने परिवार के सदस्य पत्नी और पुत्र की जानकारी को छिपाया है जो कि निर्वाचक नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन है।नूतनसिंह ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

4 अगस्त को SECL सेंट्रल वर्कशॉप स्टेडियम में होंगे जिला क्रिकेट संघ के अंडर 14 & अंडर 16 के सिलेक्शन ट्रायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने सत्र वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न आयु वर्गों के…

5 hours ago

इस बुधवार जिपं की सामान्य सभा में पेश होगा समाज कल्याण विभाग के 3 वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा

जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन बुधवार 30 जुलाई को दोपहर…

5 hours ago

युक्तियुक्तकरण पर संभाग स्तरीय सुनवाई में लग रहा वक्त, प्रभावित शिक्षकों को मिले मूल संस्था में कार्य करने की अनुमति : विपिन यादव

कोरबा। सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव ने युक्तियुक्तकरण जिला समिति के अध्यक्ष…

6 hours ago

ग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

सीआईआई द्वारा आयोजित ग्रीन स्टील व माइनिंग समिट में देशभर से आए उद्योगपतियों से संवाद…

1 day ago