BJP की पहली विजयश्री, नरेंद्र निर्विरोध निर्वाचित, इस विजयश्री से भाजपा ने निगम में खोला जीत का खाता, प्रदेश मंत्री विकास महतो ने मुंह मीठा कर दी बधाई

Share Now

वार्ड क्रमांक 18 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने अपनी विजयश्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए कोरबा नगर निगम में जीत का खाता खोल दिया है। उनकी इस सफलता में भागीदार बनने बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मंत्री निवास पहुंचे थे। भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने भी उन्हें मुंह मीठा कराकर जीत की शुभकामनाएं दी।


कोरबा(theValleygraph.com)। नगरीय निकाय चुनाव 2025 में नगर निगम कोरबा से बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने पहली जीत दर्ज की। निगम के वार्ड 18 कोहड़िया से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन ने निर्विरोध विजयश्री हासिल कर ली है। उन्होंने इस सफलता को संगठन और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत कहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री भैया लखनलाल देवांगन के नेतृत्व और दिशा निर्देश पर उन्हें दोबारा पार्षद का जिम्मेदारीभरा पद प्राप्त हुआ। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा सभी नगरीय निकाय में अधिक से अधिक सीटें लेकर विजयश्री हासिल करेगी। जनता के स्नेह, आशीर्वाद और भारतीय जनता पार्टी के एक-एक मेहनतकश कार्यकर्ताओं के के प्रति वे आभारी हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और मौजूदा नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि इस भरपूर सहयोग के लिए मैं सबको दिल से प्रणाम करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान साथियों ने जिस तरह से साथ दिया, उसके लिए भी मैं नमन करता हूं। जनता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हम पूरी तरह कटिबद्ध रहेंगे। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

स्पर्धा में भाग लेकर बहनों ने स्कूल में ही बनाई राखी, फिर अपनी कक्षा के सहपाठी भाईयों की कलाई पर सजाई

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 कोरबा में में रखी बनाओ…

12 hours ago

बेहतर हुई उभरते भारत की सुरक्षाः 1.62 लाख से बढ़कर अब CISF की संख्या 2.20 लाख, अगले 5 साल में प्रतिवर्ष होगी 14,000 की भर्ती

ओंकारेश्वर। औद्योगिक सुरक्षा को और मज़बूती देने तथा देश के आर्थिक विकास को सुरक्षित आधार…

15 hours ago

BALCO’s Industrial Circularity Initiative Supports the PM Awas Yojana

Balconagar(9th August 2025).Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and part of Vedanta…

23 hours ago

केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने पौधे रोपित कर लिया रक्षा का संकल्प, छात्राओं ने CISF जवानों को बांधी राखी

कोरबा। रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा के विद्यार्थियों ने पौधे…

1 day ago