VPS के गौरव : खेलो इंडिया ईस्ट जोन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी Fighter Girls झील और कात्यायनी


कोरबा(thevalleygraph.com)। खेलो इंडिया ईस्ट जोन चैंपियनशिप के लिए विनायक पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं का चयन हुआ है। पेचांक सिलाट (मार्शन आर्ट्स) ईवेंट में यह चैंपियनशिप बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में शुक्रवार 31 जनवरी से प्रारंभ होकर दो फरवरी तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अपनी खेल प्रतिभा साबित करते हुए स्पर्धा में विनायक पब्लिक स्कूल बांकीमोंगरा की दो होनहार बालिका खिलाड़ी भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने चुनी गई हैं। इनमें विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्रा झील और कक्षा छठवीं की छात्रा कात्यायनी शामिल है। कोरबा जिले को गौरवान्वित कर चुनी गई खिलाड़ियों को विनायक पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रंजीता गुप्ता एवं विद्यालय संचालन समिति के पदाधिकारियों ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए जीत कर लौटने शुभकामनाएं दी हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *