कोरबा(thevalleygraph.com)। खेलो इंडिया ईस्ट जोन चैंपियनशिप के लिए विनायक पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं का चयन हुआ है। पेचांक सिलाट (मार्शन आर्ट्स) ईवेंट में यह चैंपियनशिप बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में शुक्रवार 31 जनवरी से प्रारंभ होकर दो फरवरी तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अपनी खेल प्रतिभा साबित करते हुए स्पर्धा में विनायक पब्लिक स्कूल बांकीमोंगरा की दो होनहार बालिका खिलाड़ी भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने चुनी गई हैं। इनमें विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्रा झील और कक्षा छठवीं की छात्रा कात्यायनी शामिल है। कोरबा जिले को गौरवान्वित कर चुनी गई खिलाड़ियों को विनायक पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रंजीता गुप्ता एवं विद्यालय संचालन समिति के पदाधिकारियों ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए जीत कर लौटने शुभकामनाएं दी हैं।
EIDC- One : एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के भव्य बैडमिंटन कोर्ट में रोमांचक मुकाबलों के…
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 के तहत…
कोरबा। कोरबा विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिले और प्रदेशवासियों…
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 कोरबा में में रखी बनाओ…
ओंकारेश्वर। औद्योगिक सुरक्षा को और मज़बूती देने तथा देश के आर्थिक विकास को सुरक्षित आधार…
कोरबा में श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हज़ार से अधिक बहनों…