फैसला आज : संजू जीतीं तो श्याम के बाद BJP को, उषा जीतीं तो रेणु के बाद कांग्रेस को मिलेगी दूसरी “मैडम मेयर”

Share Now

आज नगर निगम समेत कोरबा नगरीय निकाय चुनाव 2025 के फैसले का दिन है। अगर संजू देवी राजपूत जीतीं तो कोरबा की पहली महापौर सुश्री श्याम कंवर के बाद भाजपा को और उषा तिवारी जीतीं तो रेणु अग्रवाल के बाद कांग्रेस को दूसरी “मैडम मेयर” मिलेगी। साल 2000 में गठित 25 वर्ष के कोरबा निगम के लिए कुल 11 उम्मीदवारों के बीच यह छठवें महापौर की चेयर का निर्णय होने जा रहा है।


कोरबा। इस बार निकाय चुनाव में 61.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी थे। यहां 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कोरबा जिले के 6 निकायों में नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, नगर पालिका परिषद कटघोरा, नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा, नगर पंचायत पाली और नगर पंचायत छुरीकला शामिल हैं।


बता दें कि कोरबा नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा से संजू देवी राजपूत और कांग्रेस से उषा तिवारी प्रमुख दावेदार है। आम आदमी पार्टी की लखनी साहू, बसपा की नंदनी साहू है वहीं निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के तौर पर मालती किन्नर भी चुनाव मैदान में खड़ी है।

कोरबा जिले में मतगणना स्थल निर्धारित कर दिया गया है। नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका और नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा के वोटों की गिनती इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IT) कॉलेज झगरहा में हो रही है। मतगणना के लिए 66 टेबल लगाए हैं। ईवीएम की मतगणना के लिए 4 कक्ष में वार्डवार 67 टेबल लगाए गए हैं। रिटर्निग ऑफिसर द्वारा डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से एक कमरे में 7 टेबल लगाए गए हैं। अंत में महापौर के चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।


कटघोरा व छुरीकला की काउंटिंग शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में 

नगर पालिका परिषद कटघोरा और नगर पंचायत छुरीकला की काउंटिंग शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में होगी। नगर पंचायत पाली की मतगणना मंगल भवन नगर पंचायत पाली में ही शुरू हो चुकी है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

Walk-in-Interview : KV- 2 NTPC, KV-3 और KV- 4 समेत केंद्रीय विद्यालयों में अंशकालिक संविदा शिक्षकों की भर्ती, नोट करें तारीख

कोरबा जिले में संचालित केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णतः अंशकालिक संविदा शिक्षक भर्ती हेतु चल-साक्षात्कार (walk-in-interview)…

3 hours ago

पहले तिलक-वंदन फिर पोलिंग पार्टी की आरती, हेडमास्टर ने लगाया बैज और पुष्प वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तृतीय चरण के तहत रविवार को कटघोरा और पाली में…

12 hours ago

हसदेव तट पर मिले गौवंश के अवशेष, आरोपियों को पकड़ने पार्षद नूतन सिंह ने किया 15 हजार के इनाम का ऐलान

पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक माह के भीतर एक बार फिर गौवंश के अवशेष मिले…

13 hours ago

BJP ने विधायक पुरंदर मिश्रा को सौंपी कोरबा नगर निगम के लिए सुघ्घर सभापति के खोज की जिम्मेदारी, देखिए 10 की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के सभापति की कुर्सी पर सुयोग्य जनप्रतिनिधि के चयन…

16 hours ago