लखन लहर में संजू देवी की 52 हज़ार मतों से कोरबा में ऐतिहासिक जीत, 52 पार्षद भी जीते, हर वार्ड, हर बूथ में चली भाजपा की लहर

Share Now

कोरबा(thevalleygraph.com)। कोरबा नगर निगम में भाजपा ने जीत का आज रिकॉर्ड बना दिया। 52 हज़ार मतों से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत विजयी हुई। वहीँ भाजपा के 52 पार्षद जीतने में सफल रहें। रिजल्ट के बाद ये स्पष्ट हो गया की इस चुनाव में भाजपा का, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का अंडर करंट था, मंत्री ने जिस सरलता और सहजता के साथ हर वार्ड में प्रचार प्रसार कर ऐसा लहर लाया जिसके आगे कांग्रेस दूर दूर तक नहीं टिक सकी।
कांग्रेस इस चुनाव में हार तो पहले से मान बैठे थे, लेकिन किसी ने इतनी बड़ी हार की कल्पना तक नहीं की थीं। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। पहले चरण में 10 हज़ार मतों से भाजपा आगे थीं. दूसरे चरण में 22 हज़ार वोट से भाजपा ने लीडली। इस तरह से भाजपा ने ऐतिहासिक 52 हज़ार मतों का विशाल अंतर से जीत हासिल की।


एक साल के विकास कार्य पर जनता ने लगाई मुहर
उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व मे कोरबा शहर में एक साल मे हुए विकास कार्यों पर जनता जनार्दन ने मुहर लगाई है। बीते 10 वर्षों में शहर में निगम के कामकाज से शहर मे आक्रोश था। मंत्री श्री देवांगन ने एक साल में सभी विकास कार्यों को गति दी। 400 करोड़ के कार्य शुरू हुए। यही वजह है की वार्डों में भाजपा की महापौर ओर पार्षद प्रत्याशी को एकतरफा वोट मिले।


लगातार तीन चुनाव में भाजपा की एक तरफा जीत से सन्देश साफ, कांग्रेस नापसन्द
बीते तीन चुनाव विधानसभा में, फिर लोकसभा में 50 हज़ार से लीड ओर अब निगम चुनाव में 52 हज़ार से अधिक वोटों से भाजपा की जीत से एकतरफा सन्देश जनता ने दिया हैं की अब कोरबा शहर में कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया गया है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

हर 20 घंटे में कोरबा की सड़कों पर दम तोड़ रही एक अमूल्य जिंदगी, बीते 151 दिनों में बेवक्त चली गई 180 की जान

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पेश आंकड़े, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश और…

4 hours ago

पैक्स कंप्यूटराइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, 3 सहकारी बैंक शाखाओं समेत नोडल अधिकारी सुशील जोशी सम्मानित

पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोरबा के जिला नोडल अधिकारी सुशील…

2 days ago

राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में अव्यवस्था, ठहरने की जगह बदहाल, खिलाड़ियों में नाराज़गी

प्रतिभागी टीमों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें तत्काल बेहतर आवासीय व्यवस्था…

4 days ago

भाजपा को नवीन जिला कार्यालय के लिए मिली जमीन, महामंत्री पवन साय के करकमलों से हुई रजिस्ट्री

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के इतिहास में आज उस वक्त एक महत्वपूर्ण अध्याय…

5 days ago

शोक : Dr RP नगर निवासी युवा अधिवक्ता संदीप उपाध्याय का निधन, अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे

निहारिका स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर के निवासी एवं युवा अधिवक्ता संदीप उपाध्याय का आकस्मिक…

5 days ago

उद्योग मंत्री लखन ने सपरिवार बागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर की जिला और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन दो दिवसीय बागेश्वर…

5 days ago