10 का दम, छत्तीसगढ़ के शहरों में ट्रिपल इंजन की सरकार, कांग्रेस क्लीन स्वीप, दस के दस नगर निगम में बीजेपी का कब्जा


कोरबा(thevalleygraph.com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आह्वान के अनुरुप जनता ने फैसला सुनाते हुए छत्तीसगढ़ के तमाम शहरों में आखिर ट्रिपल इंजन की सरकार काबिज हो गई है। प्रदेश के दस में से दस नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने विजय पताका लहराते हुए महापौर पद पर जबरदस्त जीत हासिल की है। इस तरह नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगम चुनाव-2025 की बात करें तो भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर क्लीन स्वीप कर दिया है। इस जीत का जश्न प्रदेशभर के बीजेपी मुख्यालयों, शहरों और गली-गली में हो रही आतिशबाजी से मनाया जा रहा है।


49 नगर पालिका चुनाव में बीजेपी 35, कांग्रेस 8 सीट

नगर निगमों की बात करें तो प्रदेश के दस में से दस नगर निगम में भाजपा के महापौर ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस की झोली खाली रह गई। नगर पालिका चुनाव में प्रदेश की कुल 49 नगर पालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी के 35, तो कांग्रेस के खाते में आठ सीटें ही गईं। इनमें तखतपुर, मुंगेली, कटघोरा, महासमुंद, बागबहरा, सूरजपुर, मंदिर हसौद व अभनपुर शामिल हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने एक बोदरी व निर्दलीय के 5 में अहिवारा, सक्ति, पेंड्रा, अकलतरा व सिमगा शामिल हैं।


114 नगर पंचायत में 81 बीजेपी, 22 कांग्रेस
प्रदेश की 114 नगर पंचायतों में भी भारतीय जनता पार्टी का विजयध्वज खूब लहराया। इनमें से 81 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। कांग्रेस के खाते में 22 नगर पंचायतें आईं। इनके अलावा बीएसपी को एक और शेष 10 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा किया है।


Nagar Nigam
Total 10
1. BJP 10
2. ⁠Congress – Nil
3. ⁠Indepemdent- Nil


Nagarpalika
Total 49
1. BJP 35
2. Congress 8 – Takhatpur, Mungeli, Katghora, Mahasamund, Bagbahara , Surajpur, Mandir Hasoud, Abhanpur,
3. AAP 1 – Bodari
4. Independent 5 – Ahiwara , Sakti, Pendra, Akaltara, simga


Nagarpanchayat
Total 114
1. BJP 81
2. Congress 22
3. BSP 1 –
4. Independent 10


लखन के लहर में भाजपा की संजू देवी 52 हज़ार मतों से जीतीं, 52 पार्षद भी जीते, हर वार्ड, हर बूथ में भाजपा की चली लहर
कोरबा नगर निगम में भाजपा ने जीत का आज रिकॉर्ड बना दिया। 52 हज़ार मतों से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत विजयी हुई। वहीँ भाजपा के 52 पार्षद जीतने में सफल रहें। रिजल्ट के बाद ये स्पष्ट हो गया की इस चुनाव में भाजपा का, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का अंडर करंट था, मंत्री ने जिस सरलता और सहजता के साथ हर वार्ड में प्रचार प्रसार कर ऐसा लहर लाया जिसके आगे कांग्रेस दूर दूर तक नहीं टिक सकी।


कांग्रेस इस चुनाव में हार तो पहले से मान बैठे थे, लेकिन किसी ने इतनी बड़ी हार की कल्पना तक नहीं की थीं। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। पहले चरण में 10 हज़ार मतों से भाजपा आगे थीं. दूसरे चरण में 22 हज़ार वोट से भाजपा ने लीडली। इस तरह से भाजपा ने ऐतिहासिक 52 हज़ार मतों का विशाल अंतर से जीत हासिल की।


एक साल के विकास कार्य पर जनता ने लगाई मुहर
उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व मे कोरबा शहर में एक साल मे हुए विकास कार्यों पर जनता जनार्दन ने मुहर लगाई है। बीते 10 वर्षों में शहर में निगम के कामकाज से शहर मे आक्रोश था। मंत्री श्री देवांगन ने एक साल में सभी विकास कार्यों को गति दी। 400 करोड़ के कार्य शुरू हुए। यही वजह है की वार्डों में भाजपा की महापौर ओर पार्षद प्रत्याशी को एकतरफा वोट मिले।


लगातार तीन चुनाव में भाजपा की एक तरफा जीत से सन्देश साफ, कांग्रेस नापसन्द
बीते तीन चुनाव विधानसभा में, फिर लोकसभा में 50 हज़ार से लीड ओर अब निगम चुनाव में 52 हज़ार से अधिक वोटों से भाजपा की जीत से एकतरफा सन्देश जनता ने दिया हैं की अब कोरबा शहर में कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *