Oplus_131072
सर्दियों की रुखसती के बीच मौसम में भारी फेरबदल की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि नॉर्थ ईस्ट के असम से उत्तर प्रदेश तक देश के 13 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
ठंड की विदाई भारी बारिश से होने के आसार दिख रहे हैं हैं। बताया जा रहा है कि bay of bengal के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तैयार हो रहा है, जिसके चलते 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश के आसार हैं। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वोत्तर के राज्यों में देखा जाएगा। इसके अलावा उत्तर पश्चिम के राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही ऐसा मौसम उत्तराखंड में 19 और 20 फरवरी को हो सकता है। खबर है कि 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में और 17 से 19 तक राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।
देश के पूर्वोत्तर इलाकों में अधिक प्रभाव
अनुमान जताया जा रहा है कि आज से सात दिनों के मध्य पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि नगालैंड और उसके आसपास के इलाकों में समुद्री के 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। इसके चलते संभावनाएं हैं कि 21 फरवरी तक पूर्वोत्तर के भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।
बताना होगा कि 19 फरवरी को असम और मेघालय में भारी बारिश के साथ पूर्वोत्तर के ज्यादातर प्रदेशों में आंधी तूफान के भी आसार हैं। इस हफ्ते अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शनिवार को भी अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हुई।
कर्तव्य के लिए न्योछावर हुए पुलिस के वीर बलिदानी किरीत राम पटेल को किया गया…
कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ समारोह आयोजित…
विद्युत क्षेत्र में देश की अग्रणी ऊर्जा संस्था एनटीपीसी द्वारा आपको अपने करियर को सशक्त…
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध कॉलेजों में स्वाध्यायी स्टूडेंट्स के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों…
स्वतंत्रता दिवस पर MJM हॉस्पिटल कोरबा की ओर से 'लाडली स्वागत उत्सव’ के रूप में…
हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में निकाली गई…