यह जनसेवा की जीत और नए युग की शुरुआत है, महापौर संजूदेवी के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा : प्रदेश मंत्री विकास महतो

Share Now

नगर निगम कोरबा की नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो से सौजन्य मुलाकात की। प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने महापौर संजू देवी राजपूत को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जनसेवा की जीत और नए युग की शुरुआत है। महापौर के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।


कोरबा। कोरबा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रदेश मंत्री भैया विकास रंजन महतो के निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और नगर निगम के आगामी विकास कार्यों पर चर्चा की। इस विशेष भेंट में उनके साथ वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद रूबी दीदी, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद उपेंद्र पटेल, वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद उर्वशी राठौर एवं जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रंजू यादव भी शामिल रहीं।


कोरबा के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

इस मुलाकात के दौरान विकास रंजन महतो और महापौर संजू देवी राजपूत के बीच नगर निगम की कार्ययोजनाओं, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता अभियान को लेकर गंभीर चर्चा हुई। महापौर ने प्रदेश मंत्री से नगर की प्राथमिक समस्याओं और उनके त्वरित समाधान के लिए मार्गदर्शन लिया।

प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने महापौर संजू देवी राजपूत को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जनसेवा की जीत है, और नगर निगम के विकास के लिए यह एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


कार्यकर्ताओं का योगदान और विकास का संकल्प

इस मुलाकात के दौरान नगर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने चुनावी सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैठक में नगर की जल निकासी, स्वच्छता, सड़कों के विकास, यातायात सुधार और अन्य नागरिक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने मिलकर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुटता से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।


महापौर संजू देवी राजपूत की यह सौजन्य भेंट कोरबा नगर निगम के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। इससे आने वाले समय में कोरबा के नागरिकों को और अधिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

3 माह के भीतर अपने घर में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाएं बिजलीकर्मी, नहीं तो बिजली बिल में विशेष रियायत रद्द

परंपरागत बिजली की बचत, सूर्य की मुक्त व नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा एवं…

54 minutes ago

रक्षाबंधन पर ‘बहिनी मन संग राखी के तिहार’ का आयोजन, मंत्री लखन ने कोरबा की बहनों को भेजा आमंत्रण

कोरबा नगर विधायक और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी रक्षाबंधन की…

1 hour ago

ओंकारेश्वर की बेटी आद्रिका सिंह ने बढ़ाया मान, इनलाइन स्केटिंग में जिला चैंपियन बन राज्य स्तर के लिए चयनित

ओंकारेश्वर नगर के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब यहाँ की होनहार बालिका आद्रिका…

10 hours ago

NKH बालाजी ब्लड सेंटर में हुए विशाल रक्तदान शिविर में जरूरतमंदों के लिए रुधिर अर्पित करने युवाओं में दिखा उत्साह

कोरबा। एनकेएच बालाजी ब्लड बैंक एवं लायंस क्लब बालको के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को…

2 days ago

छग बिजली कंपनी के पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, 1250 करोड़ के पेंशनर्स ग्रांट को बढ़ाकर किया 1470 करोड़

छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कम्पनियों के पेंशनर्स के लिए अच्छी और महत्वपूर्ण खबर आ रही…

2 days ago