भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के सभापति की कुर्सी पर सुयोग्य जनप्रतिनिधि के चयन की जिम्मेदारी रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा को सौंपी है। उन्हें पार्टी ने कोरबा नगर निगम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। श्री मिश्रा समेत प्रदेश के सभी दस नगर निगमों के लिए पर्यवेक्षकांे की नियुक्ति करते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कोरबा(thevalleygraph.com)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगर पालिक निगम में सभापति के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय ने नियुक्त पर्यवेक्षकों की सूची भी जारी कर दी है। इसमें नगर निगम कोरबा के लिए पुरंदर मिश्रा को पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए सभापति के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पुरंदर मिश्रा रायपुर जिले के रायपुर शहर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीता।
……
शुक्रवार को विशाखापत्तनम से कोरबा लौट रही लिंक एक्सप्रेस करीब साढ़े 6 घंटे लेट से…
परंपरागत बिजली की बचत, सूर्य की मुक्त व नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा एवं…
कोरबा नगर विधायक और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी रक्षाबंधन की…
ओंकारेश्वर नगर के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब यहाँ की होनहार बालिका आद्रिका…
बुधवार को पावर सिटी कॉलोनी फेस 3 में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ सावन उत्सव…
कोरबा। एनकेएच बालाजी ब्लड बैंक एवं लायंस क्लब बालको के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को…