Home छत्तीसगढ़ हसदेव तट पर मिले गौवंश के अवशेष, आरोपियों को पकड़ने पार्षद नूतन...

हसदेव तट पर मिले गौवंश के अवशेष, आरोपियों को पकड़ने पार्षद नूतन सिंह ने किया 15 हजार के इनाम का ऐलान

153
0
Oplus_131072

पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक माह के भीतर एक बार फिर गौवंश के अवशेष मिले हैं। हसदेव नदी के घाट पर बछड़े का कटा हुआ पैर बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने विधिवत अवशेष को दफन कराया और साथ ही कोतवाली पुलिस ने धारा 325 BNS के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। वार्ड 6 पुरानी बस्ती के पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने आरोपियों को पकड़ने के 15 हजार के इनाम का ऐलान भी किया है।


कोरबा(theValleygraph.com)। पुरानी बस्ती कोरबा में हसदेव नदी तट पर पुनः बछड़े का कटा हुआ पैर मिला है। आस पास के लोगों को इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना देने पर गौ वंश के अवशेष को दफन करा दिया गया। एक माह पूर्व भी बछड़े का कटा हुआ सिर और पैर हसदेव नदी घाट पर फेंका गया था। पुरानी बस्ती कोरबा में लगातार गौ वंश की हत्या हो रही है, जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। पुरानी बस्ती कोरबा के नवनिर्वाचित पार्षद नूतनसिंह ठाकुर ने कोतवाली पुलिस पर तत्काल FIR दर्ज करने दबाव बनाया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने धारा 325 BNS के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए सूचना देने वाले को पार्षद नूतनसिंह ठाकुर ने 15000 रुपए का नगद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक कोरबा को लिखे पत्र में नूतन सिंह ने मामले की सूक्ष्म जांच करने तथा संदेहियों को‌ पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here