भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने कहा है कि दलगत राजनीति के परे कोरबा के सभी 67 वार्डों में बिना भेद-भाव चहुंमुखी विकास करना है : पार्षद नरेंद्र देवांगन

Share Now

देखिए Video: कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सरोज पांडेय की उपस्थिति में महापौर संजू देवी राजपूत और नगर निगम कोरबा के पार्षदों को दिलाई शपथ।


आज परम सौभाग्य का विषय है, जो कोरबा की जनता ने भरोसा कर 48 हजार 116 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के महापौर संजू देवी राजपूत को विजय दिलाई। 67 में से 45 वार्डों में भाजपा पार्षद जीते हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत से कहा है कि दलगत राजनीति को भूलकर कोरबा सभी 67 वार्डों में विकास कराना है। बिना किसी भेद भाव के चहुंमुखी विकास कराना है।


कोरबा(theValleygraph.com)। यह बातें नगर निगम कोरबा के नवनिर्वाचित महापौर व 67 पार्षदों के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जनता को संबोधित करते हुए पार्षद एवं नरेंद्र देवांगन ने कहीं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में कोरबा जिले के ऊर्जावान कलेक्टर अजीत वसंत (IAS) ने सभी को विधिवत शपथ दिलाई।


इस अवसर पर पार्षद श्री देवांगन ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताते हुए कोरबा की जनता ने नगर निगम के महापौर और सर्वाधिक संख्या में पार्षदों की जीत प्रशस्त की है। आज के उत्साह को देखकर जनता के मुख पर यह भरोसा नजर आता है कि अगर कोरबा शहर और निगम क्षेत्र की सेवा अगर कोई कर सकता है तो केवल महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और उनकी टीम ही कर सकती है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री लखनलाल देवांगन की सरकार में ही कोरबा का विकास सुनिश्चित हो सकता है। कार्यक्रम में मंच पर मौजूद रहे अतिथियों में प्रमुख रूप से कलेक्टर अजीत वसंत (IAS), जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (IPS), जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग, नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पाली नगर के अध्यक्ष अजय जायसवाल, नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी देवांगन, भाजपा के कोरबा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, DFO कोरबा अरविंद पी, भाजपा महामंत्री दिनेश्वर राठिया, संतोष देवांगन समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

ओंकारेश्वर की बेटी आद्रिका सिंह ने बढ़ाया मान, इनलाइन स्केटिंग में जिला चैंपियन बन राज्य स्तर के लिए चयनित

ओंकारेश्वर नगर के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब यहाँ की होनहार बालिका आद्रिका…

9 hours ago

NKH बालाजी ब्लड सेंटर में हुए विशाल रक्तदान शिविर में जरूरतमंदों के लिए रुधिर अर्पित करने युवाओं में दिखा उत्साह

कोरबा। एनकेएच बालाजी ब्लड बैंक एवं लायंस क्लब बालको के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को…

2 days ago

छग बिजली कंपनी के पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, 1250 करोड़ के पेंशनर्स ग्रांट को बढ़ाकर किया 1470 करोड़

छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कम्पनियों के पेंशनर्स के लिए अच्छी और महत्वपूर्ण खबर आ रही…

2 days ago

कोरबा और छग को ऊर्जावान रखने अपने सेवाकाल में अर्पित आप सभी का योगदान अमूल्य है : मंत्री लखन

कोरबा पूर्व कॉलोनी स्थित जूनियर क्लब में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के 24वें…

2 days ago