Breking news: दफ्तर जाने के लिए निकले NTPC के DGM की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Share Now

आज शनिवार सुबह अपने दफ्तर जाने के लिए निकले NTPC के DGM की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। DGN कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के निवासी थे। हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


झारखंड में राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) के डीजीएम की गोली हत्या कर दी गई है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक हजारीबाग में पदस्थापित एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक (DGM) कुमार गौरव को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े मौत की नींद सुला दिया। शनिवार सुबह दफ्तर जाने के दौरान हमलावरों ने कुमार गौरव को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार बिहार के नालंदा जिले के निवासी थे।


एनटीपीसी कोल माइनिंग नेफी अध्यक्ष कमला राम रजक के मुताबिक, कुमार गौरव हजारीबाग के केरेडारी में स्थित एनटीपीसी कोल डिस्पैच परियोजना के डीजीएम थे। उनकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। कुमार गौरव हजारीबाग स्थित अपने निवास से केरेडारी ऑफिस जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बीच सड़क पर फतह गांव के पास उनकी कार को ओवरटेक कर बदमाशो ने उन्हें गोली मार दी।

गाड़ी को ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, कुमार गौरव सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे। उन्हें लेने के लिए कंपनी की गाड़ी आई थी। वह उसी से ऑफिस जा रहे थे। जैसे ही सुबह करीब 10 बजे उनकी गाड़ी कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सुबह-सुबह फायरिंग की घटना से इलाका दहल गया।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार 21 जून को श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जिला…

3 hours ago

पुलिस का बुलडोजर चला : टूटकर चूर-चूर हुई घर-परिवार और नौजवानों की जिंदगी बिखेर देने वाली अंगूरी शीशियां

देखिए Video: शुक्रवार को नशे का कारोबार कर अपनी तिजोरियां चमकाने वालों के मंसूबों पर…

7 hours ago

चरित्र शंका पर लात-घूंसे चलाए और लकड़ी के बत्ते से की पिटाई, कत्ल के तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार

थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा मारपीट कर हत्या करने वाले 3 आरोपी को किया गिरफ्तार। मारपीट…

12 hours ago

घर पर पड़ी डांट से आहत लड़की बलिया से ट्रेन पकड़कर बिलासपुर चली आई, परिवार बेखबर और फिर…

बीते वर्ष सामने आए ऐसे 155 मामले RPF के ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते के तहत बच्चों…

1 day ago