Home छत्तीसगढ़ यह बड़े गर्व की बात है कि हम ऐसे भारतवर्ष में रहते...

यह बड़े गर्व की बात है कि हम ऐसे भारतवर्ष में रहते हैं, जहां नारियों को पूजा जाता है : वैशाली रत्नपारखी

180
0
Oplus_16908288

कैलाश ऑटो एजेंसी कोरबा रॉयल एनफील्ड डीलरशिप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित


जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि हम ऐसे भारतवर्ष में रहते हैं, जहां नारियों को पूजा जाता है। नदियों, धरती को मां कहकर संबोधित किया जाता है। आप सभी को इस विशेष दिवस की शुभकामनाएं।


कोरबा। यह बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कोरबा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्रीमती वैशाली रत्नपारखी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। यह कार्यक्रम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कैलाश ऑटो एजेंसी कोरबा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैलाश ऑटो एजेंसी कोरबा के संचालक आलोक दिवाटे ने बताया कि हमारे रॉयल एनफील्ड डीलरशिप में हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here