Home छत्तीसगढ़ दक्षिणी ध्रुव में लहराया तिरंगा, अब उत्तरी ध्रुव के अंतिम छोर तक...

दक्षिणी ध्रुव में लहराया तिरंगा, अब उत्तरी ध्रुव के अंतिम छोर तक स्कीइंग करने की तैयारी में पर्वतारोही सत्यरूप

117
0

दक्षिणी ध्रुव फतेह कर चुके युवा पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत अब उत्तरी ध्रुव के अंतिम छोर तक स्कीइंग करने की तैयारी में हैं।


रांची। प्रसिद्ध भारतीय पर्वतारोही और विश्व रिकॉर्डधारक सत्यरूप सिद्धांत अप्रैल, 2025 में उत्तर ध्रुव अभियान पर जाएंगे। इस अभियान के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक नीलेंदु कुमार सिंह ने उन्हें अभियान के लिए ध्वजा सौंपी। उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र एवं सीसी एंड पीआर विभाग के अध्यक्ष आलोक कुमार भी उपस्थित थे। श्री सिंह ने सत्यरूप सिद्धांत को उनके अब तक के अद्भुत उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उनके अभियान की सफलता की कामना की।

सिद्धांत ने सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी और सबसे ऊंचे ज्वालामुखियों को फतह करने वाले दुनिया के सबसे युवा पर्वतारोही होने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने माउंट गुप्त पर्वत पर चढ़ाई करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति होने के साथ-साथ माउंट ब्रह्मा पर चढ़ने वाली पहली भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। इसके अलावा, वे कई अन्य शिखरों पर चढ़ने वाले विरले भारतीय हैं।

उत्तर ध्रुव अभियान पिछले छह वर्षों से भू-राजनीतिक परिस्थितियों, कोविड, युद्ध और जलवायु परिवर्तन के कारण स्थगित होता रहा है। इस वर्ष, यह अभियान 8 अप्रैल, 2025 से रूस से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले, उन्होंने दक्षिणी ध्रुव तक स्कीइंग अभियान भी पूरा किया था। अब वे उत्तर ध्रुव के अंतिम छोर तक स्कीइंग करने की तैयारी में हैं, ताकि देश का नाम रौशन कर सके। युवाओं में एक प्रेरणादायक संदेश दे सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here