प्रश्नकाल : 69.72 लाख MT चावल जमा करने के लक्ष्य के विपरीत अब तक जमा किया गया 9 लाख MT

Share Now

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इस पर कहा कि पिछली सरकार जो व्यवस्था करती थी, वही यह सरकार भी करेगी…,

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाव के अतिरिक्त धान-चावल के इस्तेमाल का प्रश्न उठाया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि सरकार इस पर जल्द निर्णय लेगी। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इस पर कहा कि पिछली सरकार जो व्यवस्था करती थी, वही यह सरकार भी करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अपने प्रश्न की शुरुआत खरीफ वर्ष 2024-25 में केंद्रीय पूल में धान उठाव और चावल जमा करने से की। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि 69.72 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने का लक्ष्य है, जिसके एवज में अब तक 9 लाख मीट्रिक टन चावल जमा किया गया है। कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने संजारी बालोद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2024-25 में समर्थन मूल्य पर मेरे विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 22 लाख 500.48 टन धान ख़रीदी की गई है। संजारी बालोद में 2024-25 में धान ख़रीदी का कितना लक्ष्य रखा गया है। मंत्री दयालदास बघेल ने कहा लक्ष्य निर्धारित नहीं, अनुमानित होता है। इस पर कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने सवाल किया कि रकबा से कम ख़रीदी क्यों हुई है। इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने कहा जीतना किसानों से धान आया, उतना खरीदा गया है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

लोकल की पूछ-परख से किसके दिल में आतिश, कौन कर रहा कोरबा की “नूतन” फिजा में छत्तीसगढ़िया नेतृत्व के खिलाफ “अ-हित” की साजिश

नगर निगम में सभापति के चुनाव में बीजेपी द्वारा तय प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल की जगह…

2 hours ago

नगर पंचायत छुरीकला में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत, हीरानंद पंजवानी निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

छुरीकला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक शक्ति और जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा की कुशल रणनीति…

5 hours ago

Vacancy@विनायक पब्लिक स्कूल, टीचर-केयरटेकर, बस ड्राइवर समेत इन पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका

बांकी-मोंगरा में संचालित विनायक पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक समेत विभिन्न पदों पर…

5 hours ago

कॉलेज स्टूडेंट ध्यान दें, मुख्य परीक्षा 2024-25 के लिए AU से प्रवेश पत्र जारी, त्रुटि सुधार का भी विकल्प

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा मुख्य परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए…

9 hours ago

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर अमन साहू, TP नगर कोरबा में हुई फायरिंग का था मास्टर माइंड

कोरबा में दो साल पहले हुई फायरिंग में शामिल रहे कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू (साव)…

12 hours ago

VIP कलेवर लिए गाड़ी में ब्लैक फिल्म और पुलिस सायरन लगाए फर्राटे भर रहा था सैलून संचालक, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

अफसर और मंत्रियों कैसे ओहदे पर आकर उनकी गाड़ियां भी VIP कलेवर में रंग जाती…

21 hours ago