मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना…,
मंगलवार को सुकमा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह एवं क्षेत्रीय सरस मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सम्मिलित होकर विवाह के बंधन में बंधने वाले जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज में बेटियों को सम्मान और सहायता प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना उनके भविष्य को सशक्त और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। हमारी सुशासन की सरकार बेटियों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। इस सफल आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।