हमारी सुशासन की सरकार बेटियों के सम्मान, भविष्य को सशक्त-सुरक्षित बनाने प्रतिबद्ध है: किरण सिंहदेव

Share Now

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना…,

मंगलवार को सुकमा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह एवं क्षेत्रीय सरस मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सम्मिलित होकर विवाह के बंधन में बंधने वाले जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज में बेटियों को सम्मान और सहायता प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना उनके भविष्य को सशक्त और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। हमारी सुशासन की सरकार बेटियों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। इस सफल आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

DPS बालको के NCC कैडेट्स ने CATC में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, फायरिंग समेत कई इवेंट में जीते पुरस्कार

कोरबा। डीपीएस बालको की एनसीसी इकाई के 5 विद्यार्थियों (जूनियर डिवीजन से 5) 5 छात्राओं…

13 hours ago

पेड़-पौधे सिर्फ Oxygen नहीं देते, आने वाली पीढ़ियों के लिए जिंदगी की अनुपम विरासत संजोते हैं : GMRF

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल, दावते इस्लामी के अंतर्गत कार्यरत गरीब नवाज़ रिलीफ़…

14 hours ago

IBPS: ग्रेजुएट युवाओं के लिए विभिन्न बैंकों में 10277 पदों पर क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, वेतन 24050-64480, एक से 21 अगस्त तक ऐसे करें आवेदन

सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में ग्राहक सेवा सहयोगी पद (CSA) के लिए कार्मिकों की…

23 hours ago

पाठक का लड्डू, वैभव से बूंदी, मुरली का पेड़ा, रवि डेयरी से कलाकंद समेत 5 जगह से लिए गए सैंपल, जांच के लिए भेजे गए फूड लैब रायपुर

कोरबा। बने खाबो बने रहबो अभियान के तहत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा…

2 days ago

हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह व समर्पण कांग्रेस कमेटी की रीढ़ है, पार्टी को मजबूत करें : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य…

2 days ago