खुशियों का रंगोत्सव सबके जीवन में समृद्धि-सद्भाव का रंग लाए, नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने : मंत्री लखन

Share Now

श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण और आम जन मानस बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि खुशियों का रंगोत्सव सबके जीवन में समृद्धि-सद्भाव का रंग लाए, नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।


कोरबा। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के चारपारा कोहड़िया स्थित निवास स्थान पर हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई।

मंत्री श्री देवांगन के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। सुबह से ही मंत्री निवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी। मंत्री श्री देवांगन ने सभी को रंग लगाया, गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि होली का त्योहार हमें गिले-शिकवे भूलाकर आपसी भाईचारे के साथ काम करना सीखाता है। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने जिलेवासियों से मिल-जुलकर जिले व प्रदेश के विकास में योगदान देने की बात की। उन्होंने कहा की खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।


भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रेस, समाज प्रमुख, कर्मचारी संघ के साथ आम गणमान्य नागरिक शामिल

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाडी मंडल के अध्यक्ष राजेश राठौर, बालको मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, कोरबा मंडल के पूर्व अध्यक्ष परविंदर सिंह, वर्तमान अध्यक्ष योगेश मिश्रा, बांकीमोंगरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा,सतनामी कल्याण समिति के प्रमुख यू आर महिलांगे, कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, राजेन्द्र अग्रवाल,राकेश अग्रवाल,नारायण ठाकुर, तुलसी ठाकुर, अनिल यादव,रामकुमार राठौर, जय वीरा,सन्नी सिंह, युवा मोर्चा के मंत्री वैभव शर्मा, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता व आमजन नागरिक व विभिन्न समाजों के प्रमुख अधिक संख्या में होली मिलन समारोह में शामिल हुए।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

श्री सर्वेश्वर मंदिर NTPC में धूम धाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, GM राजीव खन्ना ने सपत्नीक पूजा अर्चना कर मांगा सबकी खुशहाली का आशीर्वाद

कोरबा। शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप स्थित श्री श्री सर्वेश्वर…

49 minutes ago

BALCO Celebrates 79th Independence Day with the Vision of ‘Viksit Bharat’

Balconagar, 16th August 2025: Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and a…

3 hours ago

कोरबा में पहली बार : श्वेता हॉस्पिटल में शिशु व हड्डी रोग का निःशुल्क उपचार, हर मरीज को मिलेगा स्पेशल ऑफर

कोरबा। “स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं”,.. इसी सोच के साथ रिसदी रोड स्थित श्वेता…

4 hours ago

धारदार हथियार से गले में प्राणघातक वार, हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, निखलेश पाल उर्फ घोड़ा से चाकू स्टील की कटर जप्त

कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत तेज व धारदार हथियार से हत्या की कोशिश करने वाला निखलेश…

5 hours ago

स्वतंत्रता का उत्सव : PMश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर में प्राचार्य GR जांगड़े ने फहराया तिरंगा

कोरबा। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर कोरबा में जीआर जांगड़े वरिष्ठ शिक्षक एवं कार्यवाहक…

6 hours ago

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य एसके साहू ने फहराया तिरंगा

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में 79वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।…

6 hours ago