पाली नगर पंचायत में निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए लखनलाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में निकायों में बड़ी जीत

Share Now

पाली (कोरबा): नगर पंचायत पाली में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड नंबर 06 के पार्षद श्री लखन लाल प्रजापति निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले लखन लाल प्रजापति इससे पहले भी नगर पंचायत के पार्षद रह चुके हैं और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है।


भाजपा की रणनीति सफल, उपाध्यक्ष पद पर मिली मजबूती

पाली नगर पंचायत में हाल ही में हुए राजनीतिक बदलावों के बाद भाजपा को उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ी सफलता मिली। कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की स्थिति मजबूत हो गई थी, जिसके चलते उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन संभव हो पाया।


भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद लखन लाल प्रजापति को भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों से ढेरों शुभकामनाएँ और बधाइयाँ मिलीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष संजय भावनानी, नगर पंचायत चुनाव प्रभारी व भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ज्ञान सिंह राजपाल, चिंटू राजपाल, प्रयाग नारायण शांडिल्य, शैलेष सिंह, दीपक सोनकर, विवेक कौशिक, जितेन्द्र माटे, रामविलास जायसवाल, रामनारायण पटेल, उमेश चंद्रा बंटू, विक्की अग्रवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


नगरवासियों को लखन लाल प्रजापति से विकास की उम्मीदें

 लखन लाल प्रजापति के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने से नगर पंचायत के नागरिकों को विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद है। उनकी सरलता, मेहनत और जनसेवा की भावना को देखते हुए नगरवासियों का विश्वास है कि वे नगर पंचायत में नए और सकारात्मक बदलाव लाएँगे।

भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद अब नगर पंचायत पाली में विकास कार्यों को गति देने के लिए संगठन और प्रशासन मिलकर काम करेगा।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

श्री सर्वेश्वर मंदिर NTPC में धूम धाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, GM राजीव खन्ना ने सपत्नीक पूजा अर्चना कर मांगा सबकी खुशहाली का आशीर्वाद

कोरबा। शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप स्थित श्री श्री सर्वेश्वर…

17 hours ago

BALCO Celebrates 79th Independence Day with the Vision of ‘Viksit Bharat’

Balconagar, 16th August 2025: Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and a…

19 hours ago

कोरबा में पहली बार : श्वेता हॉस्पिटल में शिशु व हड्डी रोग का निःशुल्क उपचार, हर मरीज को मिलेगा स्पेशल ऑफर

कोरबा। “स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं”,.. इसी सोच के साथ रिसदी रोड स्थित श्वेता…

20 hours ago

धारदार हथियार से गले में प्राणघातक वार, हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, निखलेश पाल उर्फ घोड़ा से चाकू स्टील की कटर जप्त

कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत तेज व धारदार हथियार से हत्या की कोशिश करने वाला निखलेश…

21 hours ago

स्वतंत्रता का उत्सव : PMश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर में प्राचार्य GR जांगड़े ने फहराया तिरंगा

कोरबा। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर कोरबा में जीआर जांगड़े वरिष्ठ शिक्षक एवं कार्यवाहक…

21 hours ago

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य एसके साहू ने फहराया तिरंगा

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में 79वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।…

22 hours ago