ग्राम नावापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने श्रीफल भेंटकर किया जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का सम्मान

Share Now

कोरबा। बरपाली परियोजना के अंतर्गत सेक्टर कोथारी के ग्राम नावापारा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष अशोका कँवर एवं उपाध्यक्ष मनोज झा के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रीफल तोड़कर की गई। इसके बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज झा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इसके पश्चात जनपद अध्यक्ष अशोका कँवर ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष अशोका कँवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, सरपंच कोथारी विश्राम कँवर, संजू वैष्णव, कोथारी सेक्टर प्रभारी श्रद्धा सिंह राजपूत, मड़वारानी सेक्टर प्रभारी हेमलता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन सावित्री पैकरा द्वारा किया गया।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

MISA कानून के तहत जेल में रहे लोकतंत्र के रक्षकों को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा ने किया सम्मानित

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर CSEB सीनियर…

4 hours ago

पुष्पांजलि के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी : सांसद ज्योत्सना महंत

सांसद ज्योत्सना महंत ने एमपी के डीजीपी से की सिंगरौली पुलिस की शर्मनाक सलाह की…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चिकित्सा विशेषज्ञ से अच्छी सेहत के टिप्स से रूबरू हुए नन्हें किकबॉक्सर

CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी द्वारा चिकित्सा विशेषज्ञ का व्याख्यान आयोजित किया गया। खासकर लेटेंट ट्यूबरक्लोसिस समेत…

12 hours ago

24वीं CG राज्य जूनियर रैंकिग स्पर्धा : 29 जून को एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में चुनी जाएगी जिले की बैडमिंटन टीम

24वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर रैंकिग प्रतियोगिता में कोरबा का प्रतिनिधित्व करने वाली जिला बैडमिंटन टीम…

15 hours ago

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान व्यक्तिगत भावना को सामाजिक दायित्व से जोड़ने वाली अभिनव सोच है

भारतीय जनता पार्टी कोरबा के कोसाबाड़ी मंडल में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के…

16 hours ago