MIC में विजय खेमे का रहा दबदबा
नवनिर्वाचित महापौर जीवर्धन चौहान ने एमआईसी का गठन कर लिया है। प्रारंभिक रूप से इसमें 8 सदस्य शामिल किए गए हैं। दो सदस्यों का चयन शेष है। उनका भी चयन जल्द किए जाने की बात कही जा रही है। एमआईसी में पुराने पार्षदों के साथ नए पार्षदों को भी मेयर इन कौंसिल में स्थान दिया गया है।
रायगढ़ नगर निगम के मेयर इन कौंसिल में 10 सदस्यों को शामिल करना है। महापौर जीवर्धन चौहान ने 8 पार्षदों को एमआईसी में शामिल किया है। एमआईसी दो महिला पार्षदों को भी स्थान दिया गया है। इसमें नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष रही पुनम सोलंकी और त्रिवेणी डहरे एमआईसी सदस्य बनाए गए हैं। वहीं एमआईसी में वार्ड क्रमांक 19 से जीत दर्ज करने वाले सुरेश गोयल भी शामिल किए गए हैं।
इस बार सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज करने वाले पंकज कंकरवाल भी एमआईसी सदस्य बनाए गए हैं। साथ ही वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद अशोक यादव, मुक्ति नाथ प्रसाद शामिल है। इसके अलावा पहली बार नगर निगम में पार्षद निर्वाचित होने वाले आनंद भगत और अमित शर्मा को भी एमआईसी में जगह मिली है। महापौर जीवर्धन चौहान ने मौजूदा समय में 8 पार्षदों को मेयर इन कौंसिल में शामिल किया है। शेष दो सदस्यों का और चयन किया जाना है। इसके जल्द चयन करने की बात कही जा रही है।
निकाय चुनाव की वजह से विकास कार्यों की गति धीमी हो गई थी। अब जब नगर निगम ने एमआईसी का भी गठन कर लिया है तो अब फिर से शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही अब एक एमआईसी की बैठक होगी। इसमें गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था पर चर्चा होगी। इसके अलावा अन्य कार्यों पर भी एमआईसी में चर्चा होने की बात कही जा रही है।
एमआईसी में विजय खेमे का रहा दबदबा
एमआईसी में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल का दबदबा रहा। महापौर जीवर्धन चौहान प्रारंभिक रूप से 8 पार्षदों को एमआईसी में शामिल किया है। इसमें चार ऐसे पार्षद हैं, जो पूर्व विधायक के खेमे के माने जाते हैं। इसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी, अशोक यादव, मुक्ति नाथ प्रसाद व अमित शर्मा शामिल है।
देखिए Video: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के तत्वावधान में प्राचार्यों के तीन दिवसीय सम्मेलन…
अंबिकापुर/कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं विकास हेतु अभ्यास वर्ग की…
पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…
कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…
शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…
कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के…