कीर्तिमान: अटल विश्वविद्यालय ने डिजिलॉकर पोर्टल में 15 लाख से अधिक अंकसूचियां अपलोड कर कायम किया नया रिकॉर्ड

Share Now

बिलासपुर(theValleygraph.com)। अटल विश्वविद्यालय ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सत्र 2013 से 2024 तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की 15 लाख से अधिक अंकसूचियों को डिजिलॉकर पोर्टल में अपलोड कर दिया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय, राज्य का पहला संस्थान बन गया है, जिसने इतनी बड़ी संख्या में अंकसूचियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।

अब समस्त छात्र-छात्राएं डिजिलॉकर अकाउंट के माध्यम से अपनी अंकसूची घर बैठे निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। इससे छात्रों को विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे और वे आसानी से अपनी अंकसूचियों को डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।


कुलपति प्रोफेसर एडीएन बाजपेयी ने ने थपथपाई प्रोग्रामर आशुतोष द्विवेदी और डिजिलॉकर स्टेट कोऑर्डिनेटर रोहित सिंह की पीठ 

कुलपति प्रोफेसर एडीएन बाजपेयी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे के निर्देशन में कार्य कर रहे प्रोग्रामर आशुतोष द्विवेदी और डिजिलॉकर स्टेट कोऑर्डिनेटर रोहित सिंह की प्रशंसा की, जिन्होंने इस कार्य को गंभीरता और तत्परता के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया।


UGC के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय, केंद्र की डिजिटल योजनाओं को तेजी से लागू कर रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को डिजिटल सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

विश्वविद्यालय ने समस्त छात्रों से आग्रह किया है कि वे अपना ABC/APAAR ID अवश्य बनाएं, ताकि डिजिलॉकर अकाउंट का सुचारू रूप से उपयोग कर सकें और अपनी अंकसूची कभी भी, कहीं भी आसानी से प्राप्त कर सकें।


मुख्य विशेषताएं:

15 लाख से अधिक अंकसूचियां डिजिलॉकर पर लाइव।

निःशुल्क और आसान डाउनलोड सुविधा।

डिजिटलीकरण की दिशा में अटल विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

स्पर्धा में भाग लेकर बहनों ने स्कूल में ही बनाई राखी, फिर अपनी कक्षा के सहपाठी भाईयों की कलाई पर सजाई

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 कोरबा में में रखी बनाओ…

11 hours ago

बेहतर हुई उभरते भारत की सुरक्षाः 1.62 लाख से बढ़कर अब CISF की संख्या 2.20 लाख, अगले 5 साल में प्रतिवर्ष होगी 14,000 की भर्ती

ओंकारेश्वर। औद्योगिक सुरक्षा को और मज़बूती देने तथा देश के आर्थिक विकास को सुरक्षित आधार…

15 hours ago

BALCO’s Industrial Circularity Initiative Supports the PM Awas Yojana

Balconagar(9th August 2025).Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and part of Vedanta…

22 hours ago

केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने पौधे रोपित कर लिया रक्षा का संकल्प, छात्राओं ने CISF जवानों को बांधी राखी

कोरबा। रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा के विद्यार्थियों ने पौधे…

1 day ago