Youtube देखा और दर्द से बेहाल युवक ने घर पर खुद ही कर डाली पेट की सर्जरी, फिर प्लास्टिक के धागे से एक-एक कर लगाए 11 टांके


एक युवक को जब पेट में दर्द हुआ, तो उसने खुद ही अपने पेट की सर्जरी कर डाली। घर पर किए गए इस ऑपरेशन के बाद उसने एक एक कर 11 टांके भी लगाए। इसके बाद पेट दर्द दूर होना तो दूर की बात रही, एक नया और असहनीय दर्द शुरू हो गया। जब बात काबू से बाहर हो गई तो फिर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।


वृंदावन। उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह घटना वृंदावन के सुनरख में रहने वाले एक युवक की है। जब उसे असहनीय दिक्कत हुई तो उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। तब चिकित्सकों को उसने खुद ही किए गए पेट के ऑपरेशन की कहानी सुनाई, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया। युवक की बिगड़ी हालत देख डॉक्‍टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए और उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सुनरख निवासी 32 वर्षीय राजाबाबू घर पर अकेला रहता है। बीबीए की पढ़ाई कर चुका राजाबाबू किसान है। पिछले कई दिनों से उसके पेट में दर्द हो रहा था। दर्द से परेशान होकर उसने खुद ही अपने पेट का ऑपरेशन कर दिया। इसके लिए उसने पहले यू-ट्यूब पर पेट के ऑपरेशन में प्रयोग होने वाले आवश्यक उपकरणों को देखा और मथुरा स्थित मेडिकल स्टोर से ऑपरेशन करने के लिए ब्लेड, बेहोशी का इंजेक्शन, टांके लगाने के लिए सुई ले आया।

अपने घर पर ही बुधवार को पेट का ऑपरेशन करने के बाद इस युवक ने प्लास्टिक के धागे से एक एक कर पूरे 11 टांके लगा डाले। इसके बाद जब पेट का दर्द असहनीय हो गया तो उन्होंने अपने घरवालों को ये बात बताई। राजाबाबू को भतीजा राहुल ठाकुर लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा। उसके द्वारा खुद ऑपरेशन की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रहे गए। उन्होंने राजाबाबू को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा एसएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. शशि रंजन बताया राजाबाबू का 15 वर्ष पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद अब पिछले दिनों से दर्द होने पर उन्होंने सात सेंटीमीटर पेट में चीरा लगाकर फाड़ लिया और बाद में टांके लगा लिए। इससे पेट के अंदर संक्रमण फैल सकता है, कितना गहरा काटा गया है, इसका अंदाजा नहीं है। उपचार के लिए आगरा के लिए रेफर कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *