एक युवक को जब पेट में दर्द हुआ, तो उसने खुद ही अपने पेट की सर्जरी कर डाली। घर पर किए गए इस ऑपरेशन के बाद उसने एक एक कर 11 टांके भी लगाए। इसके बाद पेट दर्द दूर होना तो दूर की बात रही, एक नया और असहनीय दर्द शुरू हो गया। जब बात काबू से बाहर हो गई तो फिर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
वृंदावन। उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह घटना वृंदावन के सुनरख में रहने वाले एक युवक की है। जब उसे असहनीय दिक्कत हुई तो उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। तब चिकित्सकों को उसने खुद ही किए गए पेट के ऑपरेशन की कहानी सुनाई, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया। युवक की बिगड़ी हालत देख डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए और उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सुनरख निवासी 32 वर्षीय राजाबाबू घर पर अकेला रहता है। बीबीए की पढ़ाई कर चुका राजाबाबू किसान है। पिछले कई दिनों से उसके पेट में दर्द हो रहा था। दर्द से परेशान होकर उसने खुद ही अपने पेट का ऑपरेशन कर दिया। इसके लिए उसने पहले यू-ट्यूब पर पेट के ऑपरेशन में प्रयोग होने वाले आवश्यक उपकरणों को देखा और मथुरा स्थित मेडिकल स्टोर से ऑपरेशन करने के लिए ब्लेड, बेहोशी का इंजेक्शन, टांके लगाने के लिए सुई ले आया।
अपने घर पर ही बुधवार को पेट का ऑपरेशन करने के बाद इस युवक ने प्लास्टिक के धागे से एक एक कर पूरे 11 टांके लगा डाले। इसके बाद जब पेट का दर्द असहनीय हो गया तो उन्होंने अपने घरवालों को ये बात बताई। राजाबाबू को भतीजा राहुल ठाकुर लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा। उसके द्वारा खुद ऑपरेशन की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रहे गए। उन्होंने राजाबाबू को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा एसएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. शशि रंजन बताया राजाबाबू का 15 वर्ष पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद अब पिछले दिनों से दर्द होने पर उन्होंने सात सेंटीमीटर पेट में चीरा लगाकर फाड़ लिया और बाद में टांके लगा लिए। इससे पेट के अंदर संक्रमण फैल सकता है, कितना गहरा काटा गया है, इसका अंदाजा नहीं है। उपचार के लिए आगरा के लिए रेफर कर दिया है।
न्यू इंडिया के प्रोफेशनल्स के साथ संवाद: सभी वर्गों की सहभागिता से कोरबा में भाजपा…
देखिए Video: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के तत्वावधान में प्राचार्यों के तीन दिवसीय सम्मेलन…
अंबिकापुर/कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं विकास हेतु अभ्यास वर्ग की…
पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…
कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…
शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…