पति के कत्ल के बाद मातम नहीं, प्रेमी संग मनाया 13 दिनों का जश्न, टैक्सी ड्राइवर ने सुनाई सैर सपाटे की कहानी

Share Now

सौरभ कुमार हत्याकांड के मामले में उस टैक्सी ड्राइवर ने वह पूरी कहानी बयां की, जिसमें कत्ल के बाद सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने 13 दिनों तक खूब सैर सपाटे किए और जश्न मनाया। दोनों टूर पर निकल गए। उनके ड्राइवर अजब सिंह ने बताया कि देखने में दोनों सामान्य नजर आते थे पर उनकी हरकतें अजीब होती थीं। मेरठ के सौरभ कुमार हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। सौरभ की हत्या करने के बाद भी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को पछतावा नहीं हुआ। वह जश्न मनाने के लिए हिमाचल में पहुंच गए थे। यहां जमकर जश्न मनाया।


लंदन से लौटे 29 साल के सौरभ कुमार की उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या

ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत लंदन में एक बेकरी में नौकरी करता था। दो साल बाद वह 24 फरवरी को अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और छह साल की बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने आया था। उसने 25 फरवरी को मुस्कान और 28 फरवरी को बेटी पीहू का जन्म दिन मनाया। बेटी के जन्मदिन पर पीहू संग मुस्कान और सौरभ ने खूब डांस किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करने का षडयंत्र पहले ही रच लिया था। इसके लिए चाकू, उस्तरा, नशीली दवाई, पॉलीथिन आदि सामान पहले ही खरीद लिया था। दोनों ने तीन मार्च की रात को सौरभ की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी।


अब जानिए कत्ल के बाद आरोपियों ने कैसे मनाया जश्न

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड मामले में ब्रह्मपुरी से साहिल और मुस्कान को टूर पर हिमाचल ले जाने वाले टैक्सी चालक अजब सिंह ने 13 दिनों की यात्रा की पूरी कहानी बयां की। उसके अनुसार, दोनों देखने में सामान्य लगते थे, लेकिन उनकी हरकतें असामान्य थीं। रोज होटल में एक-एक बोतल शराब पीते थे, पब में सूखा नशा कर डांस करते थे। होली के दिन सुबह 11 बजे निकल गए थे। रात को करीब साढ़े आठ बजे वापस लौटे तो पूरी तरह से रंगों में सराबोर और नशे में चूर थे।

टूर से वापसी के वक्त शामली में बीयर की तीन बोतलें ली और कार में ही पी। शिवा टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक विकास से मुस्कान ने हिमाचल घूमने के लिए कार बुक की थी।

विकास ने बुकिंग परतापुर निवासी अजब सिंह को दे दी। चार मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे अजब सिंह कार लेकर ब्रह्मपुरी पहुंच गया। साढ़े सात बजे पहले साहिल आया। कुछ देर बाद मुस्कान भी बैग लेकर आ गई। यहां से शिमला के लिए रवाना हो गए। पंजाब पहुंचने के बाद एक शहर में होटल किराए पर लेकर कुछ देर तक रुके। पांच मार्च की सुबह वह शिमला पहुंचे। तीन दिन तक यहीं रुके। इस दौरान एक गुरुद्वारे में पूजा की। उसके बाद मुस्कान ने मांग में सिंदूर भर लिया।

कुल्लू मनाली पहुंच गए। रोज सुबह घूमने निकल जाते थे। शाम को लौटकर होटल के कमरे में दो बोतल शराब मंगाते थे। दो दिन रहने के बाद कसोल पहुंच गए। कसोल में ज्यादातर समय पब में बिताते थे। सूखा नशा कर डांस करते, देर रात तक होटल में आते थे।

साहिल के लिए मंगाया था केक

11 मार्च की रात मुस्कान ने काल कर साहिल के जन्मदिन के लिए केक लाने को कहा। उसने कहा था कि साहिल को मत बताना, रात 12 बजे केक काटेंगे। केक पर पहले बाबा लिखवाने को कहा, बाद में शंकर लिखवाकर मंगाया। होली के दिन सुबह 11 बजे पब में निकल गए थे। वहां सूखा नशा करने के बाद दोनों ने जमकर रंग खेला और डांस किया। रात करीब 11 बजे होटल से गाड़ी मंगाई। पार्किंग में फंस जाने से कार होटल से नहीं निकल सकी। दोनों नशे में पैदल ही होटल पहुंच गए।

इसके बाद दोनों ने कसोल में अपने लिए कपड़े भी खरीदे थे। 17 मार्च की सुबह कसोल से मेरठ के लिए निकल गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों को ब्रह्मपुरी में छोड़ दिया था। अजब सिंह के अनुसार, टूर के दौरान उनके व्यवहार को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यह रूह कांपने वाला कृत्य करके आए हैं।

सौरभ हत्याकांड मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शिमला के विक्ट्री टनल के समीप एक होटल में भी ठहरे थे। पांच मार्च की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दोनों होटल में पहुंचे और दो दिन यही रुके। होटल की पेमेंट दोनों ने आनलाइन माध्यम से की और खाने का आर्डर वाट्सएप से किया। दोनों कमरे में किसी को भी नहीं आने देते थे। होटल स्टाफ ने दोनों के आधार कार्ड भी लिए थे। दो दिन बाद दोनों शिमला से मनाली के लिए रवाना हो गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने गाड़ी को लिफ्ट के साथ बनी पार्किंग में खड़ा किया था।

इस दौरान उन्होंने शिमला के पेट्रोल पंप पर एक हजार रुपये का पेट्रोल भी भरवाया था। हालांकि दोनों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने 18 मार्च को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मुस्कान ने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस भी दोनों की तलाश के लिए शिमला पहुंची थी। शिमला के जिस होटल में वे दोनों ठहरे थे, वह होटल पहले लीज पर था। घटना के बाद से इसकी लीज रद कर दी गई है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

हर 20 घंटे में कोरबा की सड़कों पर दम तोड़ रही एक अमूल्य जिंदगी, बीते 151 दिनों में बेवक्त चली गई 180 की जान

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पेश आंकड़े, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश और…

13 hours ago

पैक्स कंप्यूटराइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, 3 सहकारी बैंक शाखाओं समेत नोडल अधिकारी सुशील जोशी सम्मानित

पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोरबा के जिला नोडल अधिकारी सुशील…

3 days ago

राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में अव्यवस्था, ठहरने की जगह बदहाल, खिलाड़ियों में नाराज़गी

प्रतिभागी टीमों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें तत्काल बेहतर आवासीय व्यवस्था…

5 days ago

भाजपा को नवीन जिला कार्यालय के लिए मिली जमीन, महामंत्री पवन साय के करकमलों से हुई रजिस्ट्री

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के इतिहास में आज उस वक्त एक महत्वपूर्ण अध्याय…

5 days ago

शोक : Dr RP नगर निवासी युवा अधिवक्ता संदीप उपाध्याय का निधन, अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे

निहारिका स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर के निवासी एवं युवा अधिवक्ता संदीप उपाध्याय का आकस्मिक…

6 days ago