Oplus_16908288
खदान के करीब दो गुटों के बीच विवाद बढ़कर भारी घमासान और गैंगवॉर जैसी स्थिति निर्मित होने की खबर है। पाली क्षेत्र में उपजे इस भारी तनाव के माहौल पर लगाम लगाने बड़ी संख्या में पुलिस अमले के अलावा खुद पुलिस कप्तान पहुंच रहे हैं।
जिले के पाली में शुक्रवार देर शाम दो गुटों के बीच गैंगवार की बड़ी घटना घटित हो गई। इस घटना को लेकर पाली नगर में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। सूचना मिलते ही देर रात पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी पाली के लिए रवाना हुए। उनके के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य थानों के प्रभारी व स्टाफ को भी पाली पहुंचने के निर्देश दे दिए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक पाली में हालात तनावपूर्ण होने की खबर है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक काफी लंबे समय से चले आ रहे कोयला के विवाद को लेकर यह सारा घटनाक्रम घटित होना बताया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार खदान के आसपास देर शाम दो गुटों के बीच विवाद हुआ और बात काफी बढ़ गई। कुछ लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं जिन्हें पाली के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही दोनों गुटों के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल और इसके आसपास मौजूद हैं, तनावपूर्ण हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है।
देखिए Video: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के तत्वावधान में प्राचार्यों के तीन दिवसीय सम्मेलन…
अंबिकापुर/कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं विकास हेतु अभ्यास वर्ग की…
पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…
कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…
शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…
कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के…