पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने किया शैक्षणिक संस्थानों में जनसंपर्क

Share Now

कोरबा(thevalleygraph.com)। प्रगति नगर सरस्वती शिशु मंदिर व इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी कोरबा में पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने संस्था के प्राचार्य व समस्त स्टाफ से संवाद किया। उपस्थित स्टाफ ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन देवांगन से संस्था में हो रही समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर बढ़े यहां के बच्चों को तकनीकी शिक्षा मिले, इस उद्देश्य से इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी संस्था खोला गया था। लेकिन कांग्रेस के कुशासन से आज यहां अव्यवस्था का आलम है। जिला खनिज न्यास से अनुदान राशि मिलनी चाहिए थी लेकिन सत्ता में बैठे कांग्रेस के विधायक व उनके सरकार ने खनिज न्यास मद का दुरुपयोग करते हुए जमकर भ्रष्टाचार किया। केंद्र की मोदी सरकार खनिज औद्योगिक क्षेत्र में वहां का समग्र विकास हो इस हेतु डिस्ट्रिक मिनिरल फंड जारी किया लेकिन कांग्रेस के शासन में खनिज न्यास राशि का बंदरबांट बड़े पैमाने पर किया गया। कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार करती है जनता को सुविधा मुहैया कराने में पूर्ण रूप से असफल है। इस अवसर पर आईटी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य जीएल सोनकर, प्रणय राही, पंकज स्वर्णकार डॉ एनके त्रिपाठी, अलका शर्मा, लालिमा जायसवाल, डॉ खुबचंद सुनहरे, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण जायसवाल, सरस्वती शिशु मंदिर के दुर्गा प्रसाद नामदेव,अशोक चंद्रवंशी, प्रधानाचार्य परसराम देवांगन, गीता राम देवांगन ललित तिवारी शिवनारायण साहू, सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी की उपस्थिति में बीएन यादव को सौंपी गई सदभाव पत्रकार संघ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी

सदभाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई थी। बैठक में मौजूद रहे…

2 days ago

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा, घटना के बाद भी आस पास ही मंडरा रहा दंतैल, क्षेत्र में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कोरबी-चोटिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही…

2 days ago

केंद्रीय विद्यालय नं. 2 NTPC की स्टूडेंट फाल्गुनी ने पत्र लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता उपविजेता का खिताब

यूनिवर्सल पोस्ट यूनियन पत्र लेखन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी की…

2 days ago

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री निवास…

3 days ago

किताबें आज भी हमारे सबसे सच्चे-अच्छे और विश्वसनीय मित्र हैं, MLib के स्टूडेंट्स होने के नाते लोगों से उनकी मित्रता बढ़ाएं: डाॅ शालिनी शुक्ला

कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय पर व्याख्यान…

4 days ago