Home छत्तीसगढ़ कायदे में आया तो जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर ने 2024-25 में...

कायदे में आया तो जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर ने 2024-25 में बनाया 84 करोड़ फायदे का कीर्तिमान

191
0
Oplus_16908288


कलेक्टर अवनीश शरण ने प्राधिकृत अधिकारी के रूप में अक्टूबर 2023 को पद ग्रहण किया था। इसके बाद उन्होंने बैंक की कार्य प्रणाली को सूक्ष्मता से देखा और जिस क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता थी, उस क्षेत्र विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सुधार कराया। बैंक के सी.ई.ओ और नोडल अधिकारियों की बैठक में समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और बैंक को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।


News- theValleygraph.com


बिलासपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक (मर्यादित) बिलासपुर के वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति पर सकल लाभ 84 करोड़ रुपये आया है। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी एवं कलेक्टर जिला बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के कुशल नेतृत्व में बैंक के कर्मचारियों की मेहनत के बूते यह लाभ अर्जित किया है। बैंक के लाभ में आने के बाद अब किसानों को लाभांश मिलने की संभावना बढ़ गई है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने प्राधिकृत अधिकारी के रूप में अक्टूबर 2023 को पद ग्रहण किया था। इसके बाद उन्होंने बैंक की कार्य प्रणाली को सूक्ष्मता से देखा और जिस क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता थी, उस क्षेत्र विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सुधार कराया। बैंक के सी.ई.ओ और नोडल अधिकारियों की बैठक में समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और बैंक को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

धान खरीदी और अन्य योजनाएं जो शासन के लिए महत्वपूर्ण हैं, उन्हें सहज तरीके से क्रियान्वित कराया गया तथा कृषक एवं आम जनता को कोई कष्ट न हो इसका विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।


बैंक के प्राधिकृत अधिकारी सह कलेक्टर अवनीश शरण के अथक प्रयास एवं एवं सतत् मॉनिटरिंग से वर्ष 2024-25 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर अपने पांच साल के सर्वाधिक लाभ में आ गया है।


बुधवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, अति० मुख्य पर्यवेक्षक शशांक शेखर दुबे के साथ कर्मचारी युनियन के अध्यक्ष भागवत यादव ने बैंक के प्राधिकृत अधिकारी का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर बैंक को सर्वाधिक लाभ प्राप्त करने पर बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हितेश सलूजा, लक्ष्मण कौशिक, रवि सिंह, राजेश पाठक, प्रकाश शर्मा, किशोर चंद्राकर, रघुनाथ यादव एवं बैंक के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here