नगर पालिक निगम कोरबा में शासन के निर्देश पर सुशासन तिहार मनाया जाएगा। आम जन 8 अप्रैल से अपनी समस्याओं पर आधारित आवेदन दे सकते हैं। उनकी फरियाद का आंकलन परीक्षण पूर्ण कर एक माह के भीतर समाधान करना होगा। नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी, कर्मचारियों को नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोरबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देश अनुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025″ मनाया जाएगा। इस संबंध में 4 अप्रैल को जारी पत्र में बताया गया है कि इस आयोजन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाना है। सुशासन तिहार के जरिए आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करने का भी उद्देश्य रखा गया है।
“सुशासन तिहार 2025” का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग 1 माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
छ.ग. शासन द्वारा आयोजित “सुशासन तिहार 2025” के सफल आयोजन हेतु नगर पालिक निगम कोरबा के निम्नलिखित अधिकारी / कर्मचारियों को नोडल / सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है, जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
कोरबा। एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,कोसाबाड़ी कोरबा द्वारा 1 जुलाई डॉक्टर्स-डे म उपलक्ष्य में नि:शुल्क स्वास्थ्य…
देखिए Video : 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर रैंकिग बैडमिंटन प्रतियोगिता के मेन ड्रा में कोरबा…
देखिए Video: 24वीं छग राज्य जूनियर रैंकिग स्पर्धा के लिए कोरबा की टीम चुनने सिलेक्शन…
जांजगीर-चांपा। सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में जांजगीर में…
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया में 1 करोड़ 82 लाख रुपए…
एनटीपीसी चिकित्सालय कोरबा में स्तनपान कराने वाली शिशुवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित, एनटीपीसी…