आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अपनत्व, स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है : मंत्री लखनलाल देवांगन

Share Now

अपने जन्मदिन पर श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने शनिवार की सुबह वृद्धाआश्रम के बुर्जुगों से भेंट कर आशीर्वाद लिया। मां सर्वमंगला के दरबार में टेका मत्था। कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया। सर्वमंगला मंदिर में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहणकिया। पूरे दिन सभी मंडलों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।


कोरबा। शनिवार को हनुमान जयंती और अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मां सर्वमंगला मंदिर में भगवान श्री हनुमान और मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सर्वमंगला मंडल द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही वृद्धाआश्रम के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनको भेंट दिया। इस अवसर पर आयोजित भंडारा में सम्मिलित होकर सभी श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन,गोपाल मोदी, देवेंद्र पांडेय, नरेंद्र पाटनवार, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, बालको मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, परविंदर सिंह, युगल कैवर्त, राम कुमार राठौर, वैभव शर्मा, अनिल यादव समेत सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


छुरीकला में किया गया भव्य स्वागत 

छुरीकला में भाजपा नेता प्रीतम देवांगन, नरेश देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पदमिनी देवांगन जी, उपाध्यक्ष श्री हीरानंद पंजवानी जी द्वारा आयोजित जन्मदिन के अवसर पर मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। मंत्री श्री देवांगन ने छोटे बच्चों के साथ केक काटकर सभी का आभार जताया।


सभी मंडलों में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन हुए शामिल 

शनिवार को मंत्री श्री देवांगन दर्री मंडल, कोरबा मंडल, बालको मंडल, कोसाबाड़ी मंडल द्वारा मंत्री श्री देवांगन का हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। सभी जगह पर मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सभी का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अपनत्व स्नेह, शुभकामनाएं, बधाई और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।



Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

करीब साढ़े 6 घंटे लेट आई लिंक एक्सप्रेस, क्योंकि ट्रैक पर अचानक आ गिरा था पत्थर, पायलट ने आपात ब्रेक लगाकर टाला बड़ा हादसा

शुक्रवार को विशाखापत्तनम से कोरबा लौट रही लिंक एक्सप्रेस करीब साढ़े 6 घंटे लेट से…

6 hours ago

3 माह के भीतर अपने घर में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाएं बिजलीकर्मी, नहीं तो बिजली बिल में विशेष रियायत रद्द

परंपरागत बिजली की बचत, सूर्य की मुक्त व नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा एवं…

7 hours ago

रक्षाबंधन पर ‘बहिनी मन संग राखी के तिहार’ का आयोजन, मंत्री लखन ने कोरबा की बहनों को भेजा आमंत्रण

कोरबा नगर विधायक और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी रक्षाबंधन की…

7 hours ago

ओंकारेश्वर की बेटी आद्रिका सिंह ने बढ़ाया मान, इनलाइन स्केटिंग में जिला चैंपियन बन राज्य स्तर के लिए चयनित

ओंकारेश्वर नगर के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब यहाँ की होनहार बालिका आद्रिका…

16 hours ago