दुर्लभ दृश्य: 5 दंतैलों का झुंड, फिर गजराजों के मुखिया ने ऐसे निभाई परिवार के हर सदस्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी

Share Now

आज दोपहर जंगल के रास्ते पांच दंतैलों के एक झुंड को सड़क पार करते एक दुर्लभ और रोचक नजारा पेश हुआ। इस दौरान झुंड के मुखिया का अपने परिवार की फिक्र और सुरक्षा का जो भाव देखने को मिला, वह अपने आप में काफी रोमांचक था। आइए आप भी इस खूबसूरत नजारे का आनंद उठाएं।


News – theValleygraph.com


धरमजयगढ़। अपनों की फिक्र और परिवार की सुरक्षा, घर के मुखिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। यह भावना न सिर्फ मनुष्यों में होती है, बेजुबान पशु भी बखूबी समझते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा उस वक्त सामने आया, जब गजराजों का एक कुनबा सड़क पार करते देखा गया। दोनों ओर मुसाफिरों का मजमा लग गया। इस बीच सबसे पहले 5 दंतैलों के इस झुंड के मुखिया उस ओर सड़क घेर कर खड़े हो गए, जिस ओर भीड़ करीब थी। फिर उसकी आड़ में एक एक कर चार छोटे हाथी सड़क पार कर दूसरी ओर जंगल की ओर पहुंचे। आखिरी सदस्य के सड़क पार करते ही मुखिया पीछे हो लिए और सभी जंगल में गुम हो गए। सचमुच यह नजारा काफी दुर्लभ और रोचक था। यह खूबसूरत नजारा रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल का बताया जा रहा है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

अमानक खाद्य सामग्री बेच लोगों की सेहत से खिलवाड़, एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर 10 से 80 हजार तक जुर्माना

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग कोरबा द्वारा जिले के कई प्रतिष्ठानों की मिठाईयां एवं खाद्य…

14 hours ago

सेवा में कमी : स्व. कोहली की कंपनी को 85 लाख देने का आदेश, इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ आयोग का फैसला

नया उपभोक्ता कानून लागू होने के बाद जिला उपभोक्ता आयोग में 50 लाख रुपए तक…

19 hours ago

NKH में 24 जून को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर

कोरबा। एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोरबा द्वारा 24 जून को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा…

1 day ago

योग हमारे विचारों, शरीर व मन की सेहत में निखार लाकर निरोगी काया प्राप्त करने में मदद करता है: SK साहू

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

2 days ago

योग हमारे मन व शरीर को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम उपाय है, इसे जीवन में शामिल करें : मंत्री लखनलाल देवांगन

श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के सानिध्य में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल…

2 days ago

TSC कैंप में KN कॉलेज की कैडेट निकिता ने किया छग को गौरवांवित, शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत

थल सैनिक कैंप में भाग लेने वाली कमला नेहरू कॉलेज की होनहार स्टूडेंट और 1…

2 days ago