जनता की जरूरतों के अनुसार शहर विकास के कार्यों में हर मद का 100 फीसदी उपयोग हो रहा है : मंत्री लखन

Share Now
FacebookFacebookInstagramInstagramTwitterTwitterTelegramTelegramWhatsappWhatsapp

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने शुक्रवार को कोसाबाड़ी जोन के तीन वार्डों में 1.18 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की नींव रखी। श्री देवांगन ने कहा कि जनता की जरूरतों के मुताबिक शहर के विकास में हर मद का 100 फीसदी उपयोग हो रहा है। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पार्षद अजय गोंड़ ने कहा कि कोरबा शहर के विकास कार्यों में तेजी आई है और मंत्री लखनलाल देवांगन के वादे एक एक करधरातल पर उतर रहे हैं।


कोरबा। जनता की सेवा और क्षेत्र का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। विकास कार्यों का यह सिलसिला जनता के विश्वास और समर्थन से ही संभव हो पाया है। उक्त बातें मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम के कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत डींगापुर और खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 1.18 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

मंत्री श्री देवांगन ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जनता को क्षेत्र के विकास की नई सौगातें दीं। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के नागरिकों को सुविधाजनक और बेहतर जीवनस्तर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। कोरबा जिले की जनता को मांगने की जरूरत नहीं है। वे कोरबा की आवश्यकताओं को भली-भांति जानते हैं। कोरबा शहर को उसके गौरव के अनुरूप की तरक्की हो, उसके लिए हरसंभव कार्य करेंगे। अभी जो कार्य प्रारम्भ किए जा रहे हैं वे पिछले वित्तीय वर्ष की है। इस वित्तीय वर्ष के करोड़ों के स्वीकृत विकास कार्य भी आने वाले दिनों में प्रारम्भ होंगे।

धरातल पर उतर रहे मंत्री लखनलाल देवांगन के वादे, विकास कार्यों में आई तेजी: पार्षद अजय गोंड़

इस अवसर पर पार्षद अजय गोंड ने कहा कि विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक बीते डेढ़ साल से नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा जितने भी वादे वार्डों, आम लोगों से, विभिन्न सामाजिक संगठनों से किए गए थे, वे तेजी से धरातल पर उतरने लगे हैं। विकास कार्यों को शुरू कराकर जल्द पूर्ण भी कराए जा रहे हैं। इसके अलावा मंत्री श्री देवांगन ने शहर के सभी वार्डों के छोटे से लेकर बड़े कार्यों का रोडमैप तक तैयार रखा है।

इन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया

ओमफ्लैट के सामने डिंगापुर सामुदायिक भवन के पास आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में कोसाबाड़ी जोन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 32 (पूर्व वार्ड) अंतर्गत मेन रोड़ से सामुदायिक भवन तक सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण लागत राशि 14 लाख रूपए, बैगीनडभार बस्ती में कलेक्ट्रेट एटीएम तक पेवर ब्लॉक बिछाने का निर्माण कार्य स्वीकृति राशि 36 लाख रूपए, डिंगापुर भगत समाज मुक्तिधाम में बाउंड्री वाल निर्माण लागत 10 लाख रूपए, चंद्रभूषण घर से लल्लन वर्मा घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 7 लाख रूपए, शासकीय उच्चतर माध्यमिक पीडब्ल्यूडी रामपुर कोरबा में साईकल स्टैंड का निर्माण स्वीकृत राशि 6.30 लाख, गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड जगन्नाथ मंदिर के पास भूमिपूजन कार्य में शामिल होंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 35 शांति विहार मोहल्ला में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 12 लाख, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल दादरपुर में सायकल स्टैंड का निर्माण कार्य राशि 6.30 लाख, खरमोरा रूद्र नगर नचेनदास साहू के घर से बसंत खरे तक, चेतन श्रीवास घर से मनोज पटेल घर तक एवं देव जायसवाल घर से पाल सिंह कंवर घर तक पीव्हीसी पाईप लाईन बिछाने का कार्य स्वीकृत राशि 12.19 लाख रूपए, गोकुलनगर हाउसिंग बोर्ड जगन्नाथ मंदिर के पास शेड एवं आहर्ता निर्माण स्वीकृत राशि 5 लाख की लागत से कार्य होंगे!

इस अवसर पर नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरिफ ख़ान, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद प्रताप सिंह काँवर, पार्षद अजय गौंड, लक्ष्मण श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, डॉक् के लहरे, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव, पूर्व पार्षद बलराम विश्वकर्मा, सुशील गर्ग, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा व ललेश दुबे उपस्थित रहे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

वनवासी कल्याण आश्रम में रोप मल्ल खम्भ व तीरंदाजी के उभरते खिलाड़ियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

रायपुर। वनवासी कल्याण आश्रम की रायपुर इकाई वनवासी विकास समिति रायपुर महानगर द्वारा ग्रीष्म कालीन…

1 day ago

केंद्रीय विद्यालय 2 NTPC कोरबा में 11वीं विज्ञान और वाणिज्य में प्रवेश के लिए 26 मई तक भरे जा सकते हैं फॉर्म

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 NTPC कोरबा में में 11वीं विज्ञान और वाणिज्य में प्रवेश के…

2 days ago

सुबह-सुबह जोड़ों का दर्द व जकड़न क्यों बढ़ जाती है? ये सिर्फ उम्र का असर नहीं, सेहत के लिए ‘सिग्नल’ हैं

यह एक आम होती जा रही परेशानी है, जिसमें अक्सर सुबह-सुबह जोड़ों का दर्द और…

2 days ago

Korba: दिल के लिए फायदेमंद है सुबह की एक प्याली चाय, एंटी वायरल गुणों के साथ इसमें हैं एंटी कैंसरस तत्व

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस विशेष : Korba कोरबा में किए गए ताजा शोध से यह सामने…

3 days ago

300वीं जयंती : लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी भारतीय राजनीति और शासन के लिए प्रेरणास्त्रोत है, युवा अनुसरण करें

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरणा से मोदी सरकार सुशासन की ओर, भाजपा कोरबा ने आयोजित…

3 days ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर कोरबा का सैल्यूट, ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशप्रेम का जन-सैलाब

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के…

4 days ago