भाजपा कोर कमेटी की बैठक: संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तैयार हुई विस्तृत कार्ययोजना

Share Now

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कोरबा की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, आगामी जनसंपर्क व संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।


कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज टीपी नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। यह बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाना, जनसंपर्क अभियानों की योजना तैयार करना, तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से संचालित करना था।


बैठक में जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं समन्वय समिति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं के नाम इस प्रकार हैं:

1. लखन लाल देवांगन – विधायक, कोरबा एवं मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

2. प्रेमचंद पटेल – विधायक, कटघोरा विधानसभा

3. ननकी राम कंवर – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

4. गोपाल साहू – जिला संगठन प्रभारी, कोरबा

5. गोपाल मोदी – जिला अध्यक्ष, भाजपा कोरबा

6. मनोज शर्मा – पूर्व जिला अध्यक्ष कोरबा

7. श्रीमती संजू देवी राजपूत – महापौर, नगर निगम कोरबा

8. डॉ. राजीव कुमार सिंह – निवर्तमान जिलाध्यक्ष, भाजपा

9. ज्योति नंदन दुबे – प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य

10. जोगेश लाम्बा – प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य

11. अशोक चावलानी – प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य

12. संतोष देवांगन – जिला महामंत्री, भाजपा

13. हितानंद अग्रवाल – पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिक निगम कोरबा


बैठक के प्रमुख निर्णय एवं प्रस्ताव इस प्रकार रहे:

संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और सशक्त करने के लिए रणनीति तैयार की गई।

जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएंगे।

सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित किया गया।

कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा संगठनात्मक संवाद बैठकों की योजना बनाई गई।

डिजिटल माध्यमों के उपयोग से सूचना प्रसार और जनसंपर्क को और प्रभावशाली बनाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने एकमत से यह संकल्प लिया कि पार्टी के मूल संगठनात्मक आदर्शों, अनुशासन और समर्पण को कायम रखते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा और ऊर्जा प्रदान करने वाली यह बैठक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमें त्याग, शांति और समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने का संदेश देता है : डॉ प्रशांत

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में निकाली गई…

7 hours ago

विकसित भारत के प्रकल्प के लिए नशामुक्त समाज के संकल्प को पूर्ण करना बेहद जरूरी है : डॉ प्रशांत

कमला नेहरू महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम एवं व्याख्यान आयोजित कोरबा।…

8 hours ago

प्रतिमाह 20000 ₹ पर स्वामी आत्मानंद समेत इन 9 स्कूलों में रखे जाएंगे स्पेशल एजुकेटर, आवेदन 25 अगस्त तक

स्वामी आत्मानंद समेत रायपुर के 9 स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर रखे जाएंगे, जिसके लिए आवेदन…

16 hours ago

स्वच्छता हमारे जीवन का एक अहम अंग है जो स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करता है : नरेंद्र देवांगन

CSR NTPC कोरबा की टीम ने चारपारा कोहड़िया के स्कूलों में स्वच्छता एवं प्लास्टिक वेस्ट…

17 hours ago

सुरक्षा प्रहरी ‘प्रशिक्षु’ समेत SECL के इन कर्मियों को शारीरिक व लिखित परीक्षा में सफल होने पर नई पोस्टिंग

बिलासपुर/कोरबा। सुरक्षा प्रहरी (प्रशिक्षु), तक एवं पर्य ग्रेड "जी" के पद पर चयन हेतु विभागीय…

18 hours ago