पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे कमल रोहरा नहीं रहे। आज दोपहर 12:30 बजे मोती सागर पारा मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके असमय निधन से परिवार व मित्रजनों में शोक की लहर है।
कोरबा। रानी रोड पुरानी बस्ती निवासी कमल (कमली रोहरा) अब हमारे बीच नहीं रहे। वह लम्बे समय से वे अस्वस्थ थे, जिनका आज प्रातः निधन हो गया। कमल रोहरा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ इस दुनिया से अलविदा हो गए। कमल रोहरा दैनिक लोकसदन के सम्पादक एवं पत्रकार स्व. सुरेश चंद्र रोहरा के अनुज थे। उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार 24 मई दोपहर 12:30 बजे मोती सागर पारा मुक्ति धाम मे किया जाएगा। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में शरण प्रदान करें।